Zubeen Garg Death: जुबीन गर्ग के ये 5 सुपरहिट गाने नहीं भूलेंगे फैंस, एक है कंगना रनौत का फेवरट

Zubeen Garg Songs: स्कूबा डाइविंग करते हुए हादसे का शिकार होने की वजह से सिंगर जुबीन गर्ग का निधन हो गया है। जुबीन गर्ग ने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा असम और बंगाली भाषा में भी कई गाने गाए थे। वह देश-विदेश में अपने स्टेज शो की वजह से भी जाने जाते थे। उनके निधन पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने भी दुख जाहिर किया है। साल 2006 में गैंगस्टर फिल्म के या आली गाने से वह घर-घर में लोकप्रिय हुए थे। अब फैंस के पास अपने चहेते सिंगर के गानों की सिर्फ यादें ही बची हैं।

Zubeen Garg के 5 सुपरहिट गाने

या आली (गैंगस्टर)

साल 2006 में गैंगस्टर फिल्म के इस गाने ने उन्हें पूरे भारत में जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई थी। इस गाने ने उन्हें बंगाल और असम से आगे पूरे भारत में लोकप्रिय बना दिया था। यह गाना कंगना रनौत का भी फेवरेट है।

Zubeen Garg

दिल तू ही बता (Krrish 3)

साल 2013 में रितिक रोशन की फिल्म कृष 3 में ज़ुबीन गर्ग और श्रेया घोषाल की आवाज़ वाला रोमांटिक ट्रैक भी दर्शकों को काफी पसंद आया था।

यह भी पढ़ें: स्कूबा डाइविंग नहीं, जुबीन की मौत की असली वजह आई सामने, छुपाई जा रही थी सच्चाई?

दिलरुबा (Namastey London)

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म नमस्ते लंदन फिल्म के चार्टबस्टर गाना दिलरुबा भी जुबीन गर्ग ने गाया था। इस गीत को भी प्रशंसकों से भरपूर प्यार मिला।

पाकीजा (एल्बम)

यह जुबीन का एल्बम था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। उन्होंने इस एल्बम को असमिया और बंगाली दोनों भाषाओं में रिलीज किया था। अपने स्टेज शो में भी वह इस एल्बम के गाने जरूर गाते थे।

मायाबिनी

असमिया संगीत में ज़ुबिन का क्लासिक गाना, जिसे आज भी बहुत पसंद किया जाता है। इस गाने को उन्होंने बंगाली में भी गाया था।

यह भी पढ़ें: Singer Zubeen Dies: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए फेमस सिंगर जुबीन, सामने आया कमाई का चौंकाने वाला सच

Zubeen Garg के फैंस सदमे में

बताया जा रहा है कि सिंगापुर से सिंगर का शव जल्द भारत लाया जाएगा और फिर असम में उनका अंतिम संस्कार होगा। जुबीन के परिवार में पत्नी हैं और उनके निधन की खबर से आम लोगों और फैंस में निराशा है। उन्होंने फिल्मों के अलावा कई एल्बम में भी गाने गाए थे। उनके फैंस असम और बंगाल ही नहीं बल्कि देश-विदेश में फैले हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+