Zubeen Net Worth: फेमस सिंगर जुबीन की नेटवर्थ कितनी है? सामने आया कमाई का चौंकाने वाला सच
Singer Zubeen Dies: मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग के अचानक निधन से संगीत की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई। यह खबर उनके फैंस और पूरे असम समुदाय के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। जुबीन गर्ग का सिंगापुर में एक दुखद दुर्घटना में निधन हो गया।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक छोटे से शहर से निकले इस कलाकार ने अपने पीछे सिर्फ संगीत की विरासत नहीं, बल्कि करोड़ों की संपत्ति भी छोड़ी है? जुबीन गर्ग की कुल नेटवर्थ और उनकी कमाई के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

एक छोटे से गांव से बॉलीवुड तक का सफर
जुबीन गर्ग का जन्म 18 नवंबर 1972 को मेघालय में हुआ था, लेकिन उनका पालन-पोषण असम में हुआ। उन्होंने बहुत कम उम्र में संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। 20 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला असमिया एल्बम अनामिका (1992) रिलीज किया।
पिछले 30 सालों में उन्होंने 40 से ज़्यादा भाषाओं में 38,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए, जिससे वह भारत के सबसे अधिक प्रोडक्टिव गायकों में से एक बन गए।
इस गाने से मिली बड़ी सफलता
जुबीन को बॉलीवुड में सबसे बड़ी सफलता फिल्म गैंगस्टर (2006) के गाने या अली से मिली। इस गाने ने उन्हें फिल्मफेयर, IIFA और स्टारडस्ट जैसे कई बड़े पुरस्कार दिलाए। इसके अलावा उन्होंने दिल से, फिजा, मुझे कुछ कहना है, कृष 3 और नमस्ते लंदन जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी आवाज़ दी।
एक कलाकार से बढ़कर एक एक्टिविस्ट भी
जुबीन गर्ग सिर्फ एक गायक नहीं थे। वह एक संगीतकार, गीतकार, संगीत निर्देशक, अभिनेता, फिल्म निर्देशक और कवि भी थे। उन्होंने असमिया फिल्मों का भी निर्देशन और प्रोडक्शन किया। अपने गीतों के जरिए उन्होंने सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी।
2019 में उन्होंने नागरिकता बिल (CAB) के खिलाफ अकेले विरोध प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। जुबीन गर्ग का निधन एक ऐसे कलाकार का अंत है, जिसकी आवा न सिर्फ कानों को बल्कि दिलों को भी छूती थी।
जुबीन गर्ग की नेटवर्थ कितनी है?
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, 2025 तक जुबीन गर्ग की अनुमानित कुल संपत्ति 70 करोड़ रुपये से ज्यादा है। यह कमाई उन्होंने सिर्फ गायकी से नहीं, बल्कि फिल्मों, लाइव कॉन्सर्ट, विज्ञापन और एक्टिंग जैसे कई जरियों से की थी। उनका यूट्यूब चैनल भी उनकी कमाई का एक बड़ा जरिया था।












Click it and Unblock the Notifications