Singer Zubeen Death Reason: बॉलीवुड सिंगर जुबीन की मौत की असली वजह आई सामने, इसलिए छुपाई जा रही थी सच्चाई?
Singer Zubeen Garg Death Reason: 'या अली' गाने के सिंगर प्रतीक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में निधन हो गया है। वह नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर गए थे, जहां स्कूबा डाइविंग के दौरान उनके साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिस दौरान वो बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जुबीन असम के जोरहाट के रहने वाले थे। उन्होंने कई भाषाओं में गाने गाए हैं। प्रतीक की मौत का कारण स्कूबा डाइविंग के दौरान हादसा बताया जा रहा है। लेकिन अब असली वजह अब सामने आई है।

रिपोर्ट्स की मुताबिक, जुबीन गर्ग को मिर्गी (एपेलेप्सी) थी, जिसका उन्होंने इलाज करवाया था। मिर्गी की बीमारी की वजह से वो कई समय तक म्यूजिक इंडस्ट्री से भी गायब रहे थे। कुछ साल पहले उन्हें असम में लाइव शो के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ा था। तब वो स्टेज में गाना गा रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपनी इस बीमारी का करीब 2 साल तक इलाज करवाया।
इस दौरान वो कई समय तक पहाड़ों में रहे और शोर शराबा से भी दूर रहते थे। इन्हीं सब वजहों से ये कयास लगाया जा रहा है कि स्कूबा डाइविंग करते समय उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ गया होगा। क्योंकि पानी की गहराई में पहुंचते ही एक प्रकार की घबराहट होती है, ऐसे में मिर्गी का दौरा आ सकता है। यही वजह है कई रिपोर्ट्स में इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है। हालांकि oneindia hindi मिर्गी के दौरे वाली खबर की पुष्टि नहीं करता है।
बता दें, जुबीन गर्ग का जन्म 18 नवंबर 1972, जोरहाट, असम में हुआ था। वह सिंगर, म्यूजिशियन, एक्टर, डायरेक्टर और राइटर थे। उन्होंने असमिया, हिंदी, बंगाली सहित कई अन्य भाषाओं में गाना गाया है। बॉलीवुड फिल्म गैंगस्टर (2006) के सुपरहिट गाने 'या अली' ने जुबिन गर्ग को काफी पॉपुलर कर दिया था। उनकी शादी गरिमा सैकिया से हुई थी, जो एक फैशन डिजाइनर हैं। संगीत के अलावा वे समाजसेवा और एक्टिविज्म में भी सक्रिय रहते थे और कई बार सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते थे। जुबिन गर्ग कई हजार गाने रिकॉर्ड कर चुके थे और विभिन्न भाषाओं में उनके कई एलबम भी रिलीज हुए थे। असमिया म्यूजिक इंडस्ट्री में वह सबसे बड़े स्टार माने जाते थे।












Click it and Unblock the Notifications