धनश्री वर्मा से तलाक के बाद युजवेंद्र चहल का वायरल हो रहा पोस्ट, शादी पर बोले- 'बच्चे बने आदमी को संभालना...'
Yuzvendra Chahal: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का तलाक हो चुका है। हालांकि दोनों ने अलग होने का फैसला क्यों लिया इस पर अब तक दोनों की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया। तलाक की खबरों के बीच चहल का 2013 का एक पुराना X (ट्विटर) पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
युजवेंद्र चहल का ये पोस्ट उस वक्त का है जब वह बैचलर थे। इस पोस्ट में उन्होंने शादी को लेकर एक मजाकिया अंदाज में विवादित बयान दिया था। चहल ने अपने पोस्ट में लिखा था, "शादी सिर्फ एक बड़ा शब्द है, जिसमें एक महिला एक बड़े हो चुके पुरुष बच्चे को गोद लेती है, जिसे उसके माता-पिता अब संभाल नहीं सकते।"

युजवेंद्र चहल के इस पुराने पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे फैंस उनके धनश्री से हुए तलाक से जोड़ रहे हैं। बता दें कि, जब से युजवेंद्र चहल और धनश्री के अलग होने की खबर सामने आई है तो सोशल मीडिया पर लोग कोरियोग्राफर को ट्रोल कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो धनश्री ने युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद 4.75 करोड़ रुपये की एलिमनी ली है।
ये भी पढ़ें: Dhanashree Verma: क्या युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा को दिया 'धोखा'? तलाक के बाद एक्स वाइफ ने खोली सच्चाई
चहल और धनश्री का तलाक हुआ फाइनल
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने 2020 में शादी की थी। अब आधिकारिक रूप से अलग हो चुके हैं। 20 मार्च 2025 को कोर्ट ने दोनों को तलाक की मंजूरी दे दी। ANI से बातचीत में चहल के वकील नितिन कुमार गुप्ता ने बताया कि कोर्ट ने तलाक को कंफर्म कर दिया है और अब दोनों कानूनी रूप से पति-पत्नी नहीं हैं।
तलाक के दिन धनश्री ने रिलीज किया नया गाना
इसी बीच, धनश्री वर्मा ने अपने नए म्यूजिक वीडियो 'देखा जी देखा मैंने' को तलाक वाले दिन ही रिलीज किया। यह गाना धोखा और टॉक्सिक रिश्ते पर आधारित है, जिसमें अभिनेता इश्वक सिंह उनके ऑन-स्क्रीन पति बने हैं। माना जा रहा है कि इस गाने के जरिए धनश्री ने अपनी मैरिज लाइफ को दिखाने की कोशिश की है।
ये भी पढ़ें: Dhanashree: चहल से तलाक लेने के बाद धनश्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए Divorce के सवाल पर क्या कहा? Video












Click it and Unblock the Notifications