Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Dhanashree: चहल से तलाक लेने के बाद धनश्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए Divorce के सवाल पर क्या कहा? Video

Dhanashree Verma:मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के रास्ते अलग हो गए हैं, दोनों का तलाक हो चुका है, 20 मार्च को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दोनों के तलाक की पुष्टि कर दी है। इसकी वजह से धनश्री और चहल दोनों सोशल मीडिया पर चर्चित हैं।

ये तलाक जिस दिन हुआ उसी दिन धनश्री का नया गाना "देखा जी देखा मैंने" रिलीज हुआ, जिसमें प्यार , बेवफाई और दर्द के शेड्स हैं।इस गाने को लोगों ने धनश्री की रीयल लाइफ से जोड़ दिया है।

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma

हालांकि तलाक के बाद भी अब तक चहल और धनश्री दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते और तलाक की वजह पर खुलकर बातें नहीं की है। लेकिन लोग आज भी इन दोनों का रिश्ता क्यों टूटा? जानने को बेकरार हैं।

'क्या कल के बारे में कुछ कहना है आपको?' (Dhanashree Verma)

कल शाम तलाक के बाद धनश्री पहली बार मीडिया के सामने आईं और पैपराजी को जमकर पोज दिए। हालांकि इस दौरान फोटोग्राफरों ने उनसे पूछा कि 'क्या कल के बारे में कुछ कहना है आपको?' तो इस पर धनश्री ने सीधे से सिर हिलाकर बोला 'नो'। इस दौरान वो बिल्कुल सहज थीं।

"गाना सुनो पहले" (Dhanashree Verma)

और इसके बाज जब फोटोग्राफरों ने जब उनसे कुछ और पूछने की कोशिश की तो उन्होंने जोर से बोला "गाना सुनो पहले"। इसके बाद वहां खड़े कुछ लोगों ने उनसे कहा कि गाने के बोल बढ़िया हैं और ये काफी पसंद किया जा रहा है तो इस पर धनश्री ने हाथजोड़कर ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया।

'मैं तो अभी तक काम ही कर रही थी'

यही नहीं पैपराजी ने उनसें कंपलेन भी की आज आपने बहुत इंतजार कराया तो इस पर 'वो बोलीं कि मैं तो अभी तक काम ही कर रही थी।'

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धनश्री का Video (Dhanashree Verma)

ब्लैक आउटफिट में धनश्री हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। धनश्री और पैपराजी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि धनश्री के वीडियो एलबम में अभिनेता इश्वाक सिंह भी हैं, दोनों कपल के रूप में वीडियो में नजर आ रहे हैं।

'दिल, मोहब्बत और दर्द की कहानी...'

गाने के एक सीन में, इश्वाक का किरदार अपने दोस्त के सामने अपनी पत्नी को थप्पड़ मारता है, दूसरे सीन में, वह दूसरी महिला के साथ नज़र आता है। गाने कोज्योति नूरन ने गाया है और जानी ने इसे कंपोज किया है। इस गाने को खुद धनश्री ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया था।

Take a Poll

दिसंबर 2020 में हुई थी धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की शादी

गौरतलब है कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी लेकिन उनकी याचिका के अनुसार साल 2022 से दोनों अलग रह रहे हैं। फिलहाल दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर कुछ नहीं बोला है। इन दिनों युजवेंद्र के बारे में कहा जा रहा है कि वो आरजे महवश के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि इसकी भी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+