Dhanashree Verma: क्या युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा को दिया 'धोखा'? तलाक के बाद एक्स वाइफ ने खोली सच्चाई
Dhanashree Verma: धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल आधिकारिक रूप से तलाकशुदा हो चुके हैं। गत 20 मार्च 2025 को कपल का तलाक फाइनल हुआ, उसी दिन धनश्री ने टी-सीरीज का म्यूजिक वीडियो देखा जी देखा मैंने रिलीज करके सुर्खियां बटोरी हैं।
धनश्री वर्मा का नया गाना रिलीज
धनश्री वर्मा का नया वीडियो सॉन्ग, जहरीले रिश्तों और धोखाधड़ी को लेकर है। वही इस गाने के रिलीज की टाइमिंग और उनकी हालिया इंस्टाग्राम एक्टिविटीज ने नई अटकलों को हवा दे दी है।

'जिंदगी कला की नकल करती है'
धनश्री वर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने नए गाने की रील को फिर से शेयर किया है, जहां एक फैन ने कैप्शन में लिखा है- जिंदगी कला की नकल करती है। वहीं धनश्री के रहस्यमयी रीपोस्ट ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है कि क्या वह वीडियो में दिखाए गए दर्दनाक कथानक को दर्शाते हुए अपनी जिंदगी की ओर इशारा कर रही हैं।
म्यूजिक वीडियो में बेवफाई और दिल टूटने की झलक
इश्वाक सिंह के साथ मिलकर बनाए गए इस म्यूजिक वीडियो में बेवफाई और दिल टूटने की भावनात्मक उथल-पुथल को दर्शाया गया है। धनश्री वर्मा ने खुद बताया था कि वह इस प्रोजेक्ट में कितनी गहराई से शामिल थीं। उन्होंने कहा था- ये मेरे द्वारा अब तक किए गए सबसे इमोशनल गानों में से एक था। इसके लिए बहुत ज्यादा धैर्य की जरूरत थी और मुझे उम्मीद है कि ये दर्शकों को गहराई से प्रभावित करेगा।
धनश्री वर्मा का शानदार डांस
धनश्री वर्मा ने किया शानदार डांस आपको बता दें कि इस नए वीडियो सॉन्ग में धनश्री वर्मा ने बहुत ही शानदार डांस किया है। जानकारी के अनुसार इस गाने ज्योति नूरान ने गाया है और इसके लिरिक्स जानी ने लिखे हैं।
तलाक के दिन ही शेयर किया इमोशनल गाना
इस नए वीडियो सॉन्ग में धनश्री वर्मा फूट फूटकर रो रही हैं। ऐसे में लोग उनके इस नए गाने को तलाक के साथ जोड़ रहे हैं। लोगों की मानें तो तलाक का फैसला आने के बाद ही धनश्री वर्मा ने इस गाने को यूट्यूब पर शेयर किया है। लोग इस गाने पर जबरदस्त कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों की मानें तो धनश्री वर्मा ने जानबूझकर ये गाना तलाक के दिन ही रिलीज किया है।
धनश्री वर्मा के मिली इतनी एलिमनी
आपको बता दें कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। वहीं शादी के 5 साल बाद यानी 20 मार्च 2025 को दोनों का तलाक हो गया है। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी एक्स पत्नी धनश्री वर्मा को 4.75 करोड़ रुपए की एलिमनी देने के लिए तैयार हैं। खबर है कि वह पहले ही 2.37 करोड़ रुपए धनश्री को दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications