Bappi Lahiri: जानिए 'बप्पी दा' क्यों पहनते थे बहुत सारा सोना?

नई दिल्ली, 16 फरवरी। बुधवार की सुबह देशवासियों के लिए दुखद खबर लेकर आई, आज मशहूर सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। बुधवार सुबह मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वो लंबे वक्त से स्वास्थ्य परेशानियों से जूझ रहे थे। उनके जाने से फिल्मी कैनवस सूना हो गया है,बॉलीवुड में शोक की लहर है।आपको बता दें कि देश को इंडो-पॉप से रूबरू कराने वाले बप्पी लहरी का हर गीत लोगों के दिलों में उल्लास और जोश भर देता है।

सोने की दुकान' और' गोल्डन मैन'

सोने की दुकान' और' गोल्डन मैन'

सिंगर बप्पी लहरी जितना अपने संगीत के कारण लोकप्रिय थे उतने ही वो अपने सोना प्रेम के भी कारण मशहूर थे , वो अक्सर बहुत सारी ज्वैलरी पहने दिखाई देते थे और इस वजह से लोग उन्हे 'सोने की दुकान' और' गोल्डन मैन' तक कह देते थे। वो सिर से पांव तक सोने से लदे रहते थे, एक इंटरव्यू में उन्होंने इसके पीछे का राज खोला था।

Recommended Video

    Bappi Lahiri Passes away: नहीं रहे दिग्गज गायक और संगीतकार बप्पी लहरी | वनइंडिया हिंदी
    अमेरिकन पॉप स्टार एल्विस प्रेसली

    अमेरिकन पॉप स्टार एल्विस प्रेसली

    उन्होंने कहा था कि 'वो दिखावे के लिए इतना सोना नहीं पहनते थे बल्कि वह अमेरिकन पॉप स्टार एल्विस प्रेसली के बहुत बड़े फैन हैं और वो उनसे बहुत ज्यादा प्रभावित भी, एल्विस भी बहुत सारे सोने के गहने पहनते थे।'

    अपना गेटअप हमेशा अलग रखना चाहते थे

    वो उन्हीं की तरह अपना गेटअप हमेशा अलग और प्रभावशाली रखना चाहते थे इसलिए वो सोना पहनते हैं। हालांकि कभी-कभी बप्पी लहरी अपने सोना प्रेम के चलते उपहास का कारण भी बन जाते थे लेकिन बप्पी दा ने इन चीजों की कभी कोई परवाह नहीं की।

    754 ग्राम यानी डेढ़ किलो सोना

    754 ग्राम यानी डेढ़ किलो सोना

    आपको बता दें कि जब बप्पी दा ने साल 2014 का चुनाव लड़ा था तब उन्होंने अपने नामांकन पत्र भरा था, तब उसमें उन्होंने बताया था कि वो तकरीबन 754 ग्राम यानी डेढ़ किलो सोना और 4.62 किलोग्राम चांदी पहना करते हैं। बप्पी दा की तरह उनकी पत्नी भी सोना पहनती थीं।

    पीएम मोदी ने जताया दुख

    पीएम मोदी ने मशहूर सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि "बप्पी लहरी जी का संगीत सर्वांगीण था और विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था। उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद रहेगा। उनके निधन से दुखी हूं।"

    गृह मंत्री अमित शाह ने भी शोक प्रकट किया

    गृह मंत्री अमित शाह ने भी मशहूर सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'बप्पी लहरी जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके निधन से भारतीय संगीत की दुनिया में एक बड़ा खालीपन आ गया है। बप्पी दा को उनके बहुमुखी गायन और जीवंत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+