Twisha Sharma की मौत पर भावुक हुईं कंगना रनौत, बोलीं- कोई आपको बचाने नहीं आएगा इसलिए?
Twinsha Sharma Death: दहेज उत्पीड़न से जुड़ी युवा महिलाओं की मौत के कई दुखद मामले सामने आए हैं। भोपाल की 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की कथित दहेज हत्या और ग्रेटर नोएडा की 25 वर्षीय दीपिका नागर की ससुराल की छत से गिरने के बाद हुई संदिग्ध मौत के मामले ने पूरे देश में चर्चा छेड़ दी है। ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सोशल मीडिया पर गुस्सा और दुख दोनों देखने को मिल रहा है।
अभिनेत्री और राजनेता बनी कंगना रनौत ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महिलाओं की आज़ादी, शादी और सामाजिक दबावों को लेकर अहम बातें कही हैं। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में महिलाओं की स्थिति और शादी के बाद आने वाले दबावों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई युवा और शिक्षित महिलाएं शादी के बाद कठिन परिस्थितियों में फंस जाती हैं, लेकिन समाज अक्सर उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता।

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "हर दिन युवा विवाहित महिलाओं के बारे में इतनी दुखद खबरें आती हैं। इनमें से कई युवा, शिक्षित महिलाएं त्रासदी का शिकार होने से पहले अपने माता-पिता से अपनी दम घोंट देने वाली स्थिति से बाहर निकालने की गुहार लगाती हैं, लेकिन भारतीय समाज बेटियों को शादी के बाद छोड़ देने के लिए कुख्यात है।"
उन्होंने आगे कहा, "मेरी युवा महिलाओं के लिए सलाह, जो कोई सोशल मीडिया या फैशन/डेटिंग/वेडिंग/मेक-अप इंडस्ट्री आपको नहीं बता रही है, आपके करियर आपके जीवन में किसी और से ज़्यादा महत्वपूर्ण है। शादी के बारे में तभी सोचें जब आप स्वतंत्र और आत्मनिर्भर हों।
कंगलना बोलीं- कोई भी आपको बचाने नहीं आ रहा
कंगना ने आगे कहा, "प्लीज़, आपको अपनी हीरो खुद बनना होगा। कोई भी आपको बचाने नहीं आ रहा है। आप क्या करती हैं और आप क्या हैं, यह इस बात से ज़्यादा महत्वपूर्ण है कि आप किससे शादी करती हैं। वो जीवन बनाएं जो आप चाहती हैं; किसी की न सुनें।"
कंगना के बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई है। कई लोग इसे महिलाओं की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे समाज में मौजूद पारिवारिक और वैवाहिक दबावों की गंभीर समस्या के रूप में चर्चा कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
भोपाल में 12 मई को 33 वर्षीय अभिनेत्री ट्विशा शर्मा अपने पति समर सिंह के घर पर मृत पाई गईं। वह नोएडा की रहने वाली थीं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनके पति और सास पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इसके लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) भी बनाई गई है।
पुलिस ने इस मामले में ट्विशा शर्मा के पति समर सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला अभी जांच के शुरुआती चरण में है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दोनों पक्षों की ओर से भी बयान सामने आ रहे हैं, जिससे मामला और संवेदनशील बन गया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications