Cannes 2022: ‘मुजीब-द मेकिंग ऑफ अ नेशन’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कांस में श्याम बेनेगल की फिल्म ‘मुजीब-द मेकिंग ऑफ अ नेशन’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। इस फिल्म में बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीब-उर-रहमान के जीवन को दिखाया गया है।

कांस, 20 मई : कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 का बीते 17 मई को आगाज हो चुका है। देश को 'कंट्री ऑफ ऑनर' मिलने के चलते इस साल का कांस भारत के लिए काफी खास है। वहीं इस फेस्टिवल में श्याम बेनेगल की फिल्म 'मुजीब-द मेकिंग ऑफ अ नेशन' का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। इस फिल्म में बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीब-उर-रहमान के जीवन को दिखाया गया है। श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग भारत और बांग्लादेश में हुई है।

Mujib

अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी
बताते चलें कि ट्रेलर लॉन्च के समय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिल्म को लेकर कहा था कि यह फिल्म दोनों देशों के बीच बड़ी भूमिका निभाएगी। साथ ही यह दोनों देशों के बीच के मैत्रीपूर्ण संबंधों को भी दिखाती है। यह दिखाती है कि दो देश कैसे एक साथ डेवलप हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बंगबंधु पर फिल्म के को-प्रोडक्शन का विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रखा था।

अरिफिन शुवू निभाएंगे मुजीब का किरदार
आपको बता दें कि मुजीब की शूटिंग तकरीबन दो साल तक चली। फिल्म में मुजीब का रोल बांग्लादेशी एक्टर अरिफिन शुवू प्ले कर रहे हैं। वहीं फजलुर रहमान बाबू, नुसरत इमरोज तिशा, चंचल चौधरी और नुसरत फारिया को भी फिल्म में अहम भूमिका में देखा जाएगा। इस फिल्म की कहानी के राइटर अतुल तिवारी और शमा जैदी हैं। वहीं फिल्म का डायरेक्शन शाम कौशल ने किया है।

मुजीब- एक अहम किरदार
इस फिल्म के अहम किरदार मुजीब की बात करें, तो उन्होंने 1971 में बांग्लादेश की स्वतंत्रता को राजनीतिक नेतृत्व प्रदान किया था। यह बायोपिक हमें इतिहास की ओर ले जाती है। फिल्म में दिखाए जाने वाले महान नेता की उपलब्धियां आज भी लोगों के जहन में जिंदा हैं। मुजीब धार्मिक माहौल में पले-बढ़े थे, जिनकी जिंदादिली का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे गरीबों के प्रति अपार दया और सहानुभूति रखते थे। 1947 और 1971 के समय में उन्हें लगभग 11 सालों के लिए जेल भी जाना पड़ा था।

श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी फिल्म
भारत और बांग्लादेश में शूट हुई इस फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया है। श्याम बेनेगल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि फिल्म के लिए काम करना काफी अलग था क्योंकि मुझे दोनों देशों के कलाकारों और तकनीशियनों के साथ काम करने का मौका मिला।

ये भी पढ़ें : Cannes 2022: कभी ब्लैक तो कभी रेड, दीपिका पादुकोण के इस लुक पर अटकी सबकी नजरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+