Cannes 2022: कभी ब्लैक तो कभी रेड, दीपिका पादुकोण के इस लुक पर अटकी सबकी नजरें

फ्रांस में कांस फिल्म फेस्टिवल जारी है। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की रेड कलर के गाउन में नजर आईं।

मुंबई, 20 मई: 17 मई से कांस फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। लगातार फेस्टिवल के तीसरे दिन बॉलीवुड सितारे अपने लुक से जलवा बिखेर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कभी ब्लैक तो कभी रेड लुक से तहलका मचा रही हैं। उनके इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Recommended Video

    Cannes Film Festival 2022: Deepika ने बिखेरा जलवा, Aishwarya के लुक का इंतजार | वनइंडिया हिंदी
    रेड गाउन में ऐसी दिखीं दीपिका पादुकोण

    रेड गाउन में ऐसी दिखीं दीपिका पादुकोण

    फ्रांस में इस वक्त कांस फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। इस बार का ये फिल्म फेस्टिवल बेहद खास है। इसमें बॉलीवुड स्टार्स हर रोज अपना जलवा बिखेर रहे हैं। साथ ही सेलेब्स के लुक सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा रहे हैं। वहीं बात करें एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कुछ दिनों पहले अपनी ब्लैक ड्रेस से फैंस को दीवाना किया था। वहीं अब वह अपने लाल रंग के गाउन से फैंस का अपनी ओर ध्यान खींच रही हैं।

    गाउन ने दीपिका की खूबसूरती पर लगाए चार चांद

    बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 17 मई को शुरू हुआ था। इन तीन दिनों में दीपिका पादुकोण ने अपने लुक से फैंस को घायल कर दिया है। दीपिका पादुकोण ने इस रेड गाउन से रेड कार्पेट पर हलचल मचा दी है। जैसे ही दीपिका पादुकोण ने अपने इस रेड गाउन में एंट्री मारी उन्होंने अपने फैंस को अपना दीवाना ही बना दिया। इस रेड गाउन ने दीपिका की खूबसूरती पर चार चांद लगा दिए।

    दीपिका ने रखा क्लासिक लुक

    दीपिका ने रखा क्लासिक लुक

    बात करें दीपिका के लुक्स की तो इसमें दीपिका का क्लासिक लुक रखा गया है। दीपिका ने लुई वुइटन की ड्रेस पहनी थी, उसके साथ उन्होंने हाई पोनीटेल और डायमंड का नेकलेस पहना था। दीपिका का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दीपिका के पोस्ट के कुछ घंटों बाद ही इस लाखों लाइक्स आ गए।

    दीपिका का ऑफ ब्लैक लुक

    इससे पहले दीपिका पादुकोण ने ब्लैक ड्रेस पहनी थी। जिस पर दीपिका ने हेवी मेकअप के साथ गोल्डन ज्वैलरी पहनी थी। इसके बॉलीवुड के और भी कई स्टार्स अपना फिलहाल कांस फेस्टिवल में अपने अलग-अलग लुक्स में नजर आ रहे हैं। वाजुद्दीन सिद्दीकी, आर. माधवन, तमन्ना भाटिया, टीवी एक्ट्रेस हेली शाह, हीना खान, पूजा हेगड़े, ऐश्वर्या राय समेत कई सितारें अपने लुक से तहलका मचा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+