बिकिनी पहनने वाली थीं एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा, तभी कमरे में आ गए पापा और फिर जो हुआ....
टिस्का चोपड़ा ने अपना एक इंस्टाग्राम रील अपने फैंस के लिए शेयर किया है जो कि काफी फनी है। टिस्का चोपड़ा के इस फनी वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
मुंबई, 30 जूनः बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा न सिर्फ फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए फेमस हैं बल्कि वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। टिस्का चोपड़ा के फैंस भी उनकी इन तस्वीरों और वीडियोज को खूब पसंद करते हैं। टिस्का चोपड़ा की कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। हाल ही में टिस्का चोपड़ा ने अपना एक इंस्टाग्राम रील अपने फैंस के लिए शेयर किया है जो कि काफी फनी है। टिस्का चोपड़ा के इस फनी वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

वायरल हो रहा है टिस्का का ये इंस्टाग्राम रील
एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने अपना एक मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस फनी वीडियो में टिस्का अपनी बिकिनी कैमरे में दिखा रही होती हैं और ऐसे प्रेटेंड करती हैं, जैसे वो अभी इसका ट्रांजिशन करने वाली हैं, लेकिन पीछे दरवाजे से उनके पापा कमरे में आ जाते हैं और वह एक ढीला सा सफेद कुर्ता पायजामा फेंक जाते हैं और ट्रांजिशन के साथ ही टिस्का उस कुर्ता पायजामा में नजर आने लगती हैं। इसके बाद वह दरवाजे से अंदर चली जाती हैं।
फनी वीडियो पर लिखा ऐसा कैप्शन
इस वीडियो को शेयर करते हुए टिस्का चोपड़ा ने ये दिखाने की कोशिश की है, कि आपके पैरेंट्स किस तरह का सोच विचार रखते हैं। वहीं आज की जनरेशन और उनकी सोच में कितना अंतर है। इस वीडियो को शेयर करते हुए टिस्का चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है- मास्टरजी की बेटी की रील और कैसी होगी? खास तौर पर जब प्रिसिंपल सर शहर में हों। कैप्शन में आगे टिस्का ने ये भी बताया है कि वो इस तरह के और भी वीडियोज शेयर करेंगी, जिस में पैरेट्स की आदतें/हरकतें देखने को मिलती रहेंगी।
गजब की है फैन फॉलोइंग
टिस्का चोपड़ा अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी फेमस हैं। उनके फोटोज और वीडियोज को देखकर इस बात का अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता है कि वह 48 साल की हैं। टिस्का अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर टिस्का चोपड़ा के 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications