The Kashmir Files: JNU विवाद को फिल्म में घसीटा गया? बोले अनुपम खेर- 'टुकड़े-टुकड़े गैंग आया कहां से?'

नई दिल्ली, 15 मार्च। फिल्म The Kashmir Files में साल 1990 में हुए हिंदुओं के नरसंहार को फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने जिस तरह से पर्दे पर उतारा है, उसकी चौतरफा तारीफ हो रही है। आज तक उस दर्दनाक सच के बारे में किसी को कुछ मालूम नहीं था, ना तो तब की सरकार ने और ना ही तब की मीडिया ने इस दर्द के बारे में पूरा सच लोगों को बताया लेकिन विवेक अग्निहोत्री ने इस कड़वी सच्चाई को लोगों के सामने रखने की हिम्मत की और वो अपनी मेहनत में सफल भी दिख रहे हैं।

JNU विवाद को फिल्म में घसीटा गया?

JNU विवाद को फिल्म में घसीटा गया?

इस फिल्म में एक त्रस्त कश्मीरी पंडित के रूप में अभिनेता अनुपम खेर ने एक बार फिर से अपने अभिनय से लोगों के दिलों को छू लिया है। कश्मीर के विचलित कर देने वाले सच को फिल्मी कैनवस पर उतारने वाले विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म को लेकर कुछ विवाद भी हो रहे हैं, कुछ लोगों का आरोप है कि इस फिल्म में जो विश्वविद्यालय दिखाया गया है, वो JNU की ओर टारगेट है, फिल्म में उसका नाम जानबूझकर बदला गया है। इस पूरे विवाद पर अब अनुपम खेर ने खुलकर बात की है।

आखिर टुकड़े-टुकड़े गैंग शब्द कहां से आया है?'

आखिर टुकड़े-टुकड़े गैंग शब्द कहां से आया है?'

उन्होंने Republic World.com से बात करते हुए कहा कि 'सच तो ये है कि आज के लोग सच्चाई नहीं जानना चाहते हैं, क्योंकि एक सच बना दिया गया है, जो झूठ की तरह दिखता है और जो झूठा ही है। लेकिन हमने सच को फिल्म में दिखाया है, हमने उस विश्वविद्यालय का नाम बदल दिया है, जहां हमने आजादी के गीत सुने थे, जहां हमने ये सुना कि 'अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिदा हैं'। हमने वहां हर किसी को सुना. तो उसे चित्रित करने में क्या गलत है? आप मुझे ये बताइए कि आखिर टुकड़े-टुकड़े गैंग शब्द कहां से आया है?'

'वो अब रिटायरमेंट की उम्र तक पहुंच चुके हैं ...'

'वो अब रिटायरमेंट की उम्र तक पहुंच चुके हैं ...'

उन्होंने आगे कहा कि 'चलिए ईमानदार रहते हैं, खासकर युवा पीढ़ी के लिए जो इससे प्रभावित नहीं है । कुछ विश्वविद्यालयों के छात्र तथाकथित पीएचडी, डॉक्टर के लिए कई सालों से विवि में रह रहे हैं, हालांकि वो अब रिटायरमेंट की उम्र तक पहुंच चुके हैं और वे अभी भी वहां हैं।'

700 पीड़ितों का इंटरव्यू किया था...

700 पीड़ितों का इंटरव्यू किया था...

गौरतलब है कि विवेक अग्निहोत्री ने इस फिल्म को बनाने से पहले करीब 700 पीड़ितों का इंटरव्यू किया था और इस फिल्म को बनाने में उन्हें करीब चार साल लगे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

कुल 45.15 करोड़ रुपये का बिजनेस

11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब तक फिल्म ने कुल 45.15 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है और कई राज्यों में ये फिल्म टैक्स फ्री हो गई है। फिल्म की तारीफ critics ने भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+