अनुपम खेर की पूजा करने रोज घर पहुंच जाते हैं ये पंडित, एक्टर ने पिता को समर्पित की The Kashmir Files

नई दिल्ली, 31 मार्च। तमाम आलोचनाओं और विवादों के बाद भी फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Kashmir Files ने बॉक्सऑफिस पर इतिहास रच दिया है। लो बजट की इस फिल्म ने जहां बॉक्स ऑफिस पर 236 करोड़ की कमाई कर ली है तो वहीं दूसरी ओर फिल्म को लेकर राजनीति भी जारी है। कांग्रेस, आप समेत कई विरोधी दलों ने फिल्म को बीजेपी का प्रोपोगंडा करार दिया है और फिल्म को मुस्लिम विरोधी बता दिया है तो वहीं फिल्म में अहम रोल निभाने वाले दिग्गज नेता अनुपम खेर पर भी उंगली उठा रहे हैं।

लोगों तक सच पहुंचाने की कोशिश की

लोगों तक सच पहुंचाने की कोशिश की

तो वहीं इन सारी बातों से कोसों दूर अनुपम खेर ने सभी को तगड़ा जवाब देते हुए कहा है कि वो आज से नहीं बल्कि लंबे वक्त से कश्मीरी पंडितों के दर्द के बारे में बात करते आए हैं। मैं शुक्रगुजार हूं विवेक अग्निहोत्री ने सालों बाद इस बारे में बात की और लोगों तक सच पहुंचाने की कोशिश की।

'बिना कुछ मांगे चले जाते है'

'बिना कुछ मांगे चले जाते है'

अनुपम खेर ने Twitter पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें कुछ पंडित उनकी पूजा कर रहे हैं। अनुपम खेर ने अपना वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है कि 'पिछले कुछ दिनो से या यूं कहूं #TheKashmirFiles के रिलीज़ होने के कुछ दिनो बाद से हर तीसरे चौथे दिन मेरे घर के नीचे पंडित या पुजारी आते है और पूजा करके बिना कुछ मांगे चले जाते है।उनका आशीर्वाद पाके मैं कृतार्थ और कृतघ्न हूं! हर हर महादेव!' 🙏😍🙏 #KuchBhiHoSaktaHai #Blessed

जानिए क्या है कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी

वीडियो हुआ वायरल

अनुपम खेर के शेयर किए गए वीडियो में दो पंडित श्लोक पढ़ते और अनुपम के सिर पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाते हुए दिख रहे हैं। अभिनेता अपने कंधों के चारों ओर एक पीले दुपट्टे का शॉल डाले हुए हैं। उनके हाथ में एक किताब भी है।

एक्टर ने पिता को समर्पित की The Kashmir Files

एक्टर ने पिता को समर्पित की The Kashmir Files

यही नहीं अनुपम खेर ने आज सोशल मीडिया पर अपने पिताजी पुष्करनाथ जी को अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को dedicate की हुई है। उन्होंने अपने पिता की फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'मेरे पिता पुष्करनाथ जी के साथ मेरी आखिरी तस्वीर। पृथ्वी पर सबसे सरल आत्मा। अपनी दया से सभी के जीवन को छू लिया। एक साधारण आदमी। लेकिन एक असाधारण पिता। वह कश्मीर जाना चाहता थे, लेकिन नहीं जा सके! #TheKashmirFiles में मेरा प्रदर्शन उन्हें समर्पित है। #कश्मीरीहिन्द

अनुपम खेर ने किया प्रभावित

अनुपम खेर का ये वीडियो और पोस्ट इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पुनीत इस्सर ने अहम रोल निभाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+