MS Dhoni IPL 2027: अगले साल धोनी खेलेंगे या नहीं? कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने उठाया राज से पर्दा!

MS Dhoni IPL 2027: आईपीएल 2026 के अंतिम दौर में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सामने जहां एक तरफ टूर्नामेंट से बाहर होने (एलिमिनेशन) का खतरा मंडरा रहा हैृ। वहीं दूसरी ओर क्रिकेट जगत में सबसे बड़ी चर्चा यह है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी अगले साल फिर से मैदान पर नजर आएंगे। इस सीजन में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन किए गए धोनी चोट के चलते अब तक एक भी मैच नहीं खेल सके हैं।

कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी को लेकर कही बात (MS Dhoni IPL 2027)

सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी के भविष्य और अगले सीजन (IPL 2027) में उनके खेलने की संभावनाओं पर एक महत्वपूर्ण और स्पष्ट बयान दिया है। लीग चरण में चेन्नई का अब केवल एक मैच बचा है, और धोनी ने इस पूरे सीजन में न तो बल्लेबाजी की है और न ही विकेटकीपिंग दस्ताने पहने हैं। जब कोच स्टीफन फ्लेमिंग से धोनी के अगले सीजन में खेलने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही नपे-तुले अंदाज में जवाब दिया।

MS Dhoni 1

क्या अगले साल खेलेंगे धोनी?

फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं, यह पूरी तरह से टीम मैनेजमेंट का फैसला है। मैं जानता हूं कि इसे लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं। एमएस इस साल टीम के साथ लगातार बने रहे हैं, जो टीम के लिए और विशेषकर युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के लिए बेहद अहम है। उन्होंने भले ही मैदान पर मैच नहीं खेला, लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनका प्रभाव और भूमिका हमेशा की तरह बहुत बड़ी रही है।

इस सीजन नहीं खेल सके एक भी मैच

इस पूरे सीजन में धोनी के मैदान से दूर रहने पर सस्पेंस बना रहा। हालांकि सीएसके मैनेजमेंट लगातार यही कहता रहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी चोटिल (Injured) हैं, लेकिन क्रिकेट गलियारों में कई तरह की थ्योरी भी चलती रहीं। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि धोनी जानबूझकर खुद को प्लेइंग इलेवन से दूर रख रहे हैं ताकि ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों को मैदान पर अधिक से अधिक मौके मिल सकें।

हाल ही में जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले धोनी के मैदान पर उतरने की खबरें आईं तो भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा था कि यह शायद बहुत अच्छा विचार न हो, क्योंकि चेन्नई को अब भविष्य को देखते हुए युवाओं को ही लगातार मौके देने चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+