Gajkesari Yog on Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल पर बना गजकेसरी योग, इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, करें ये उपाय

Gajkesari Yog on Bada Mangal 2026: आज ज्येष्ठ महीने का तीसरा बड़ा मंगल है जिसे कि कहीं-कहीं बुढ़वा मंगल कहकर भी संबोधित किया जाता है। बजरंगबली तो वैसे भी संकटमोचक हैं, उनकी पूजा करने से इंसान भयमुक्त तो होता ही है साथ उसे सुख, शांति और समृद्धि की भी प्राप्ति होती है, इंसान की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उसके जीवन में ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ता है।

आज का दिन बेहद ही पावन है क्योंक इस दिन गजकेसरी योग बन रहा है। गजकेसरी योग को बेहद शुभ और प्रभावशाली योग माना जाता है। काशी के पंडित दयानंद शास्त्री ने कहा कि 'जब गुरु और चंद्रमा की विशेष स्थिति बनती है, तब यह योग तैयार होता है।'

Gajkesari Yog on Bada Mangal 2026

इस बार बड़ा मंगल के पावन अवसर पर गजकेसरी योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है जो कि कई राशियों का भाग्योदय कराएगा। वैसे तो ये सभी के लिए सकारात्मक प्रभाव लेकर आया है लेकिन 5 राशियां - मेष, मिथुन, सिंह, तुला और धनु के लिए तो ये राजयोग लेकर आया है।'

Bada Mangal 2026 पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद लाभकारी रह सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। बड़ा मंगल पर हनुमान चालीसा का पाठ करने से विशेष लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

गजकेसरी योग मिथुन राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए यह योग शुभ समाचार लेकर आ सकता है। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। बड़ा मंगल पर बजरंगबली को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना शुभ रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए गजकेसरी योग आर्थिक मामलों में राहत देने वाला साबित हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को इस योग का विशेष आशीर्वाद मिल सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा।

बड़ा मंगल पर करें ये उपाय, रामभक्त हनुमान होंगे प्रसन्न

आज के दिन हनुमान जी को बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें। जरूरतमंदों को भोजन और लाल वस्त्र दान करें। शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं। जो कोई भी बजरंगबली की पूजा सच्चे मन से करता है उसकी मनोकामना पवनपुत्र जरूर पूरी करते हैं।

यह पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: 19 मई का दिन किसके लिए शुभ, किसके लिए चुनौतीभरा?
यह पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: 19 मई का दिन किसके लिए शुभ, किसके लिए चुनौतीभरा?
यह पढ़ें:Hanuman Chalisa: 'ना डर ना संकट', रोज करें हनुमान चालीसा का पाठ, हर मुश्किल हो जाएगी आसान
यह पढ़ें:Hanuman Chalisa: 'ना डर ना संकट', रोज करें हनुमान चालीसा का पाठ, हर मुश्किल हो जाएगी आसान
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+