The Kashmir Files: होली के दिन विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, आमिर खान के 'दंगल' को पछाड़ा

होली के दिन द कश्मीर फाइल्स फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, आमिर खान की 'दंगल' को पछाड़ा

मुंबई, 19 मार्च। कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनके साथ हुए अत्याचार पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रहा है। लगातार दूसरे हफ्ते फिल्म बपंर कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई एक हफ्ते बाद भी बढ़ती ही जा रही है। फिल्म ने 8वें दिन कमाई के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जहां फिल्म रिलीज के सातवें दिन 100 करोड़ के कल्ब में शामिल हो गई तो वहीं 8वें दिन होली के बावजूद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की रेस में आगे निकल गई है।

 द कश्मीर फाइल्स ने बनाया एक ऑप रिकॉर्ड

द कश्मीर फाइल्स ने बनाया एक ऑप रिकॉर्ड

विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) द्वारा निर्देशित फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने कमाई के एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 7 दिनों में ही फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है तो वहीं आठवें दिन होली के मौके पर फिल्म ने कमाई का नया रिकॉर्ड बना लिया। लोगों ने होली त्योहार के बावजूद वक्त निकालकर थिएटर पहुंचें और फिल्म देखा। होली के दिन 18 मार्च को 19.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस रिकॉर्ड के साथ द कश्मीर फाइल्स भारत में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है।

 दंगल का रिकॉर्ड तोड़ा

दंगल का रिकॉर्ड तोड़ा

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट कर फिल्म की कमाई के आंकड़े पेश किए हैं। 18 मार्च को फिल्म ने 19.15 करोड़ का आंकड़ा पेश किया है। इससे पहले आमिर खान की फिल्म दंगल ने आठवें दिन 18.59 करोड़ रुपए जुटाए थे। यानी इस फिल्म में दंगल को पछाड़ दिया तो वहीं ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली को भी टक्कर दे दी। रिलीज के आठवें दिन बाहुबली ने 19.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यानी द कश्मीर फाइल्स इस आंकड़े के बहुत करीब पहुंच गया हैं।

 अब तक कितनी हुई कमाई

अब तक कितनी हुई कमाई

गौरतलब है कि द कश्मीर फाइल्स ने 8 दिनों में 116.45 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। अब तक फिल्म अपनी लागत से 10 गुना ज्यादा की कमाई कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट महज 12 करोड़ रुपए है। जबकि रिलीज के आठवें दिन ही फिल्म ने अपने बजट से करीब 10 गुना कमाई करते हुए 116 करोड़ रुपए का कलेक्शन हासिल कर लिया है। जहां आमूमन फिल्म की कमाई वीकएंड पर सबसे ज्यादा होती है तो वहीं इस फिल्म ने आठवें दिन पर सबसे ज्यादा का रिकॉर्ड बनाया। कहा जा रहा है कि दूसरा वीकएंड फिल्म के लिए अच्छा रहने वाला है। फिल्म 150 करोड़ की कमाई कर सकती है।

 फिल्म के कलेक्शन पर एक नजर

फिल्म के कलेक्शन पर एक नजर

  • 11 मार्च, पहला दिन: 3.55 करोड़ रुपए
  • 12 मार्च, दूसरा दिन: 8.5 करोड़ रुपए
  • 13 मार्च, तीसरा दिन: 15.1 करोड़ रुपए
  • 14 मार्च, चौथा दिन: 15.05 करोड़ रुपए
  • 15 मार्च, पांचवां दिन: 17.80 करोड़ रुपए
  • 16 मार्च, छठवां दिन: 19.30 करोड़ रुपए
  • 17 मार्च, सातवां दिन: 19.05 करोड़ रुपए
  • 18 मार्च, आठवां दिन: 19.15 करोड़ रुपए
फिल्म के किरदार

फिल्म के किरदार

आपको बता दें कि इस फिल्म में अनुपम खेर कश्मीरी पंडित की भूमिका में हैं तो वहीं मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर, मृणाल कुलकर्णी जैसे बड़े कलाकार हैं। फिल्म में 1990 में कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनपर हुए अत्याचारों की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म को देखकर कश्मीरी पंडितों का दर्द छलक रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+