Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Swara Bhasker: 'डिंपल बेहद हॉट, हम हैं Bisexual', सपा मुखिया की पत्नी पर स्वरा का हैरतअंगेज बयान, मचा बवाल

Swara Bhasker Hindi: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं, लोग उनकी बात सुनकर उनके फैंस हैरान भी हैं और परेशान भी, हैरान इसलिए कि स्वरा इतनी बेबाकी से वो सबकुछ बोल देती हैं, जिससे बोलने में लोग सौ बार सोचते हैं और परेशान इसलिए क्योंकि इस वजह से वो एक बार फिर से लोगों के निशाने पर आ गई हैं।

दरअसल स्वरा ने करीब 5 महीने The Suvir Saran Show में अपने पति फहाद अहमद के साथ एंट्री की थी, जहां उन्होंने अपनी लवस्टोरी, रिलेशनशिप, करियर, बढ़ते हुए वजन पर खुलकर बातें की थीं।

Swara Bhasker

इसी दौरान उन्होंने ये दावा किया था कि 'वो बायसेक्शुअल हैं और उनका बहुत बड़ा क्रश उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की वाइफ और सपा सांसद डिंपल यादव पर है।'

'डिंपल यादव गॉर्जियस, करीना इतनी हॉट' (Swara Bhasker)

हालांकि उन्होंने ये बात हंसते हुए कही थी और ये भी बोला था कि 'अगर ये बात सामने आई तो फिर एक बार बवाल मच जाएगा लेकिन मैं सच कहूं डिंपल यादव बहुत ज्यादा ही गॉर्जियस हैं और करीना कपूर इतनी हॉट हैं। मैं हाल ही में उनसे मिली थी, मैं जब उनसे मिलने कमरे में गई तो मेरी आंखें एकदम से फटी रह गई।' उन्होंने कहा कि 'वो बहुत अच्छी हैं, तीन बार की सांसद रह चुकी हैं।'

'हम सबका नेचर बायसेक्शुअल' (Swara Bhasker)

उन्होंने आगे कहा कि 'Heterosexuality एक थोपी हुई विचारधारा है, अगर इंसानों को अपने हाल पर छोड़ दिया जाए तो हम सबका नेचर बायसेक्शुअल ही है।' उनका ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Swara Bhasker

'अखिलेश भईया सुन लो'

एक यूजर ने लिखा है कि 'अब तो सपा में इनकी एंट्री ना हो पाएगी।' तो एक ने लिखा कि 'अखिलेश भईया सुन लो', तो वहीं किसी ने 'इसे स्वरा का पब्लिसिटी स्टंट बताया है।'

आइए एक नजर डालते हैं Swara Bhasker के करियर पर...

  • स्वरा भास्कर का जन्म 9 अप्रैल 1988 को दिल्ली में हुआ।
  • उनके पिता चित्रपति भास्कर भारतीय नौसेना में कमोडोर रहे हैं और माता इरा भास्कर जेएनयू में सिनेमा स्टडीज की प्राध्यापक रही हैं।
  • स्वरा ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली से प्राप्त की और उसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की डिग्री ली और जेएनयू से समाजशास्त्र में परास्नातक (M.A.) किया।
Swara Bhasker
  • स्वरा भास्कर ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में फिल्म 'माधोलाल कीप वॉकिंग' से की।
  • उन्हें असली पहचान 2011 में आई फिल्म 'तनु वेड्स मनु' से मिली, जिसमें वे कंगना रनौत की सहेली 'पायल' के किरदार में दिखीं।
  • इसके बाद उन्होंने 'रांझणा' (2013) में धनुष की प्रेमिका 'बेरी' का यादगार किरदार निभाया।
  • स्वरा भास्कर ने 'निल बटे सन्नाटा' (2016),'वीरे दी वेडिंग' (2018), 'अनारकली ऑफ आरा' (2017), 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' (2015) जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया।
  • स्वरा भास्कर ने फरवरी 2023 में अचानक समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी करके सबको चौंका दिया था।
  • 23 सितंबर 2023 को उन्होंने अपनी बेटी, राबिया को जन्म दिया।
  • फहाद अहमद मूल रूप से बरेली के रहने वाले हैं।
  • साल 2024 के चुनाव में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने उन्हें अणुशक्ति नगर से टिकट दिया था, उन्हें टिकट सपा और एनसीपी (एसपी) में सहमति से मिला था, हालांकि वो जीत नहीं पाए थे।
Swara Bhasker

एक नजर डिंपल यादव के सियासी सफर पर

  • डिंपल यादव का जन्म 15 जनवरी 1978 को पुणे (महाराष्ट्र) में हुआ।
  • उनके पिता सेवानिवृत्त कर्नल आर.सी. रावत और माता चंपा रावत मूलतः उत्तराखंड से संबंध रखते हैं।
  • उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री हासिल की।
  • डिंपल यादव का विवाह 24 नवंबर 1999 को समाजवादी पार्टी के नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से हुआ।
  • उनके तीन बच्चे हैं - अदिति यादव, टीना यादव और अर्जुन यादव।
  • डिंपल यादव ने सक्रिय राजनीति में 2009 से कदम रखा। उन्होंने फिरोज़ाबाद लोकसभा उपचुनाव में अखिलेश यादव की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ा, हालांकि वे यहां पराजित हो गईं।
  • इसके बाद उन्होंने 2012 में कन्नौज लोकसभा उपचुनाव जीता और संसद पहुंचीं।
  • 2022 के लोकसभा उपचुनाव में उन्होंने मैनपुरी सीट से चुनाव जीता और पुनः संसद में पहुंचीं।

यह पढ़ें: फौजी बनते-बनते बन गया विकेटकीपर, इंजीनियर से की है शादी, गजब है जितेश की कहानी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+