Rekha Gupta: 'रिक्शे से पहुंचा CM आवास, मोबाइल से बनाया VIDEO', देखें हमलावर ने कैसे की रेकी? CCTV फुटेज OUT
CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को 'जनसुनवाई' के दौरान हमला हुआ, जिसके बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है, हालांकि सीएम गुप्ता पूरी तरह से ठीक हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है लेकिन इसी बीच मंत्री प्रवेश वर्मा ने ये कहकर सबको चौंका दिया कि 'हमलावर ने सीएम के घर की रेकी थी।' आपको बता दें कि हमले के आरोपी 41 साल के राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया को अरेस्ट कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है, अभी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक वो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है।
उसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो कि 19 अगस्त का है, जिसके मुताबिक हमलावर ने सीएम आवास की रेकी की थी। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि वो सीएम के आवास के सामने रिक्शे से उतरता है और मुख्यमंत्री के घर की रेकी कर रहा है।

'रिक्शे से पहुंचा CM आवास, मोबाइल से बनाया VIDEO'
'वो रिक्शेवाले से बात करता नजर आ रहा है फिर एक बैग को पीठ पर रखकर वहां से टहलने लगता है, इसी दौरान वो चारों ओर देखता है और फिर जेब से मोबाइल निकालकर किसी से बात करता है और सीएम के घर का वीडियो बनाता है।'
सीसीटीवी फुटेज ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं (CM Rekha Gupta)
इस सीसीटीवी फुटेज ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सीएम रेखा पर हमला राजेश भाई खिमजी ने सोची-समझी साजिश के तहत किया है। उसके इस खतरनाक प्लान में और कौन-कौन शामिल हैं, उसकी सीएम रेखा से क्या दुश्मनी है? फिलहाल इन सवालों के जवाब दिल्ली पुलिस खोज रही है।
'मेरे बेटे ने कुत्तों के प्रति अपने प्रेम के चलते ऐसा किया' (CM Rekha Gupta)
वहीं इसी बीच हमलावर की मां भी सामने आई है, जिसे अपने बेटे के किए पर कोई अफसोस नहीं है। राजेश भाई खिमजी की मां का नाम भानुबेन हैं, ये सभी गुजरात के राजकोट के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि 'मेरे बेटे ने कुत्तों के प्रति अपने प्रेम के चलते ऐसा किया। मैं मुख्यमंत्री से अपील करती हूं कि हम गरीब लोग हैं, मेरे बेटे को माफ़ कर दिया जाए।'
'वह रिक्शा चलाता है, उसकी पत्नी और एक बेटा है'
मां ने आगे कहा कि ' वह महादेव का भक्त है। वह घर से उज्जैन जाने की बात कहकर निकला था। वह महीने में कम से कम एक बार वहां जाता है। मुझे नहीं पता कि वह उज्जैन से दिल्ली कब गया था। कल उसके पिता ने उसे फ़ोन करके पूछा कि वह कब वापस आ रहा है। उसने अपने पिता को बताया कि वह कुत्तों के सिलसिले में दिल्ली में है। यह कहकर उसने फोन रख दिया। सोशल मीडिया पर दिल्ली में कुत्तों को ले जाते हुए एक वीडियो देखकर वह भड़क गया था। उन वीडियो को देखने के बाद उसने खाना नहीं खाया। वह रिक्शा चलाता है, उसकी पत्नी और एक बेटा है।'
ये एक राजनीतिक साजिश है: भाजपा
फिलहाल सीएम पर हुए अटैक ने सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। बीजेपी का कहना है कि ये एक राजनीतिक साजिश है, जिसकी जितनी भी आलोचना की जाए कम है। कई वरिष्ठ नेताओं मे इस घटना की निंदा की है।
यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है: अन्नामलाई
भाजपा को लोकप्रिय नेताओं में से एक के. अन्नामलाई ने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, हमारे देश में अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। कई बार लोग स्याही फेंक देते हैं, हम सभी को जनता के प्रति बहुत दोस्ताना व्यवहार रखना होगा, यह बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर मुख्यमंत्री स्तर पर, फिलहाल उन्होंने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन हमें पूरा यकीन नहीं है कि उसका कोई राजनीतिक मकसद था या नहीं,अगर लोगों को कोई शिकायत है तो उन्हें विरोध करने, बात करने या लिखित में देने का अधिकार है लेकिन मुख्यमंत्री पर अटैक स्वीकार्य नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications