Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CM Rekha Gupta: सीएम रेखा को तीन जगह चोट, आरोपी ने की थी घर की रेकी', प्रवेश वर्मा ने बताई चौंकाने वाली बात

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को सिविल लाइन्स स्थित उनके कैंप कार्यालय में 'जन सुनवाई' के दौरान हमला हुआ है, जिसमें वो चोटिल हो गई हैं। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस घटना की निंदा की है तो वहीं आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में हैं, उसकी तस्वीर भी सामने आई है। अब तक की जानकारी के मुताबिक उसका नाम राजेश भाई खिमजी सकरिया है और वो गुजरात का रहने वाला है।

तो वही उसके बारे में दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि 'अब तक हमें ये पता चला है कि वह व्यक्ति पिछले 24 घंटों से रेकी कर रहा था। उसने कल सीएम रेखा के शालीमार बाग स्थित आवास की भी रेकी की थी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के हाथ, कंधे और सिर में चोटें आई हैं, डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।'

CM Rekha Gupta

'वह व्यक्ति पिछले 24 घंटों से रेकी कर रहा था' (CM Rekha Gupta)

उन्होंने आगे कहा कि ' दिल्ली को एक ऐसी मुख्यमंत्री मिली है जो रोजाना अपने आवास पर जनसुनवाई कर रही है। दिल्ली-एनसीआर से रोजाना 1000-2000 लोग उनके पास आते थे, आज जो हुआ वह बेहद निंदनीय है। हम मुख्यमंत्री से मिले, वह घायल थीं। उनकी एमएलसी की जा रही है, अब तक हमें पता चला है कि आरोप व्यक्ति पिछले 24 घंटों से रेकी कर रहा था, ताकि वह मुख्यमंत्री से कैसे मिल सके। उसने कल उनके शालीमार बाग स्थित आवास की भी रेकी की थी।'

CM Rekha Gupta के हाथ-कंधे और सिर में चोट

'वह रात सिविल लाइंस इलाके में ही रुका था। आज जब वह आया, तो उसके हाथ में कोई कागज नहीं था। वह सीएम से मिला और तुरंत उन पर हमला कर दिया, उनके हाथ, कंधे और सिर में चोटें आई हैं।'

'आदमी की उम्र लगभग 40 साल के आस-पास'

'जब उसने सीएम पर हमला किया, तो उसने उन्हें तुरंत नहीं छोड़ा, उसने उनके बाल पकड़ लिए। पुलिस और आसपास के लोगों ने छुड़ाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उस आदमी की उम्र लगभग 40 साल के आस-पास है।'

CM Rekha Gupta पर हमले के पीछे 'राजनीतिक साजिश'

दिल्ली के मंत्री मनिंदर सिंह सिरसा ने इस हमले के पीछे 'राजनीतिक साजिश' का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 'आज की जन सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर हुए हमले की मैं निंदा करता हूं। हमारी मुख्यमंत्री दिन-रात दिल्ली की चिंता करती हैं और कोई भी उनके आवास पर आकर उनसे मिल सकता है। यह विरोधियों की साजिश है। वे यह बर्दाश्त नहीं कर सकते कि एक मुख्यमंत्री घंटों तक जनता के बीच रहती हैं, वह अपने आवास पर लोगों से मिलती हैं इसलिए इसके पीछे एक राजनीतिक साजिश लगती है। दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है। सभी तथ्य सामने आएंगे।'

वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया

डीसीपी नॉर्थ और कमिश्नर एसबीके सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और गृह मंत्रालय को सूचित कर दिया गया है। दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने इस घटना को 'कायरतापूर्ण कृत्य' करार दिया।

'ये सरकार न तो झुकेगी और न ही रुकेगी'

कपिल मिश्रा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जन सुनवाई के दौरान हमला करने का प्रयास एक कायरतापूर्ण कृत्य है। आयुष्मान कार्ड, देवी बसों, सीवर सिस्टम में सुधार और यमुना की सफाई से डरने वाले... अब ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं। लोगों के जनादेश द्वारा चुनी गई दृढ़ सरकार, दिल्ली के विकास के लिए न तो झुकेगी और न ही रुकेगी।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+