Asia Cup 2025: फौजी बनते-बनते बन गया विकेटकीपर, इंजीनियर से की है शादी, गजब है जितेश की कहानी
Asia Cup 2025: मंगलवार को बीसीसीआई ने आने वाले 9 सितंबर से खेले जाने वाले 2025 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम 'मिस्टर 360' यानी सूर्य कुमार यादव के नेतृत्व में ये टूर्नामेंट खेलेगी, शुभमन गिल बतौर वाइस कैप्टन टीम में शामिल हुए हैं तो वहीं श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी जैसे कई धुरंधरों को इस टीम में जगह नहीं दी गई है।
तो वहीं जितेश शर्मा की वापसी हुई है, जो कि उनके चाहने वालों के लिए, किसी तोहफे से कम नहीं है। आपको बता दें कि आईपीएल में आरसीबी की ओर से खेलने वाले इस प्लेयर ने यूट्यूब देखकर बल्लेबाजी सीखनी शुरू की थी।

22 अक्टूबर 1993 में महाराष्ट्र के अमरावती में जन्मे जितेश शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, हालांकि लाइफ में इनके भी काफी उतार-चढ़ाव आए लेकिन हर बार इन्होंने उसका डटकर सामना किया।
कभी भी क्रिकेटर नहीं बनना चाहते थे जितेश शर्मा (Asia Cup 2025)
मालूम हो कि जितेश की पहली इच्छा कभी भी क्रिकेटर बनने की नहीं थी, वो तो फौजी बनकर देश के लिए कुछ करना चाहते थे, वो 12वीं के बाद NDA ज्वाइन करना चाहते थे और उसकी तैयारी भी कर रहे थे और इसलिए उन्होंने क्रिकेट खेलनी शुरू की,क्योंकि नियम के मुताबिक महाराष्ट्र राज्य बोर्ड की ओर से स्टेट लेवल पर खेल खेलने वालों को 4 प्रतिशत ज्यादा नंबर मिलते हैं।
विकेटकीपिंग वाले कॉलम में नाम भर दिया
इसी कारण वो ट्रायल देने पहुंचे लेकिन जब फार्म मिला तो देखा वहां पर बैट्समैन और बॉलरों की लाइन लगी है तो उन्होंने अपना नाम विकेटकीपिंग वाले कॉलम में भर दिया लेकिन तब उन्हें ये नहीं मालूम था कि ये फार्म उनकी तकदीर और उनकी पहचान सबकुछ बदल कर रख देगा।
साल 2014 में जितेश ने विदर्भ टीम की ओर से किया डेब्यू
ये सारी बात खुद जितेश ने अपने एक इंटरव्यू में कही थी। मालूम हो कि साल 2014 में जितेश ने विदर्भ टीम की ओर से डेब्यू किया था। जनवरी 2023 में श्रीलंका के खिलाफ वो एशियन गेम्स के लिए सेलेक्ट हुए, वो सूर्य कुमार यादव के काफी बड़े फैन हैं और अब वो उनकी कप्तानी में एशिया कप खेलने जा रहे हैं। वो आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलते हैं।
महाराष्ट्र की रहने वाली शलाका माकेश्वर से शादी की है
लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखने वाले जितेश की लवलाइफ भी उनकी तरह ही काफी सिंपल है, उन्होंने पिछले साल यानी कि 2024 में ही महाराष्ट्र की रहने वाली शलाका माकेश्वर से शादी की है। उनकी पत्नी काफी पढ़ी-लिखी हैं, उन्होंवे एमटेक किया है तो वो बतौर इंजीनियर काम भी करती हैं। वो और जितेश लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
लेकिन किसी को भी कानों-कान ये खबर नहीं थी। जितेश का कहना है कि शलाका उनकी सपोर्ट सिस्टम है और उनके हर सुख-दुख में उनके साथ ढाल बनकर खड़ी रहती हैं, वो काफी डाउन टू अर्थ हैं और चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं।
Asia Cup 2025 के लिए चुनी भारतीय टीम
- सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
- शुभमन गिल (उपकप्तान)
- अभिषेक शर्मा,
- तिलक वर्मा
- हार्दिक पांड्या
- शिवम दुबे
- अक्षर पटेल,
- जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
- जसप्रीत बुमराह
- अर्शदीप सिंह
- वरुण चक्रवर्ती
- कुलदीप यादव,
- संजू सैमसन (विकेटकीपर)
- हर्षित राणा
- रिंकू सिंह।














Click it and Unblock the Notifications