'निर्दोष लोगों को बेवजह परेशान किया' मीडिया पर भड़के रिया चक्रवर्ती के वकील, CBI का किया धन्यवाद

Sushant Singh Rajput Case: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दी गई। जिसके बाद रिया चक्रवर्ती के वकील ने सीबीआई का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सीबीआई को धन्यवाद देते हुए कहा कि एजेंसी ने इस मामले की गहराई से जांच की और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा।

बता दें कि, करीब पांच साल बाद सीबीआई की सामने आई रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकला कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या थी ना कि सोची समझी साजिश। यह रिपोर्ट उन तमाम अटकलों पर विराम लगाती है, जिनमें उनकी मौत को हत्या बताया जा रहा था। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग इस रिपोर्ट को फर्जी बता रहे हैं।

Sushant Singh Rajput Case

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सबसे ज्यादा रिया चक्रवर्ती को घेरा गया। इस केस के कारण एक्ट्रेस को जेल भी जाना पड़ा था। अब जब सुशांत केस में सीबीआई ने फाइनल रिपोर्ट जारी कर दी है तो उनके वकील सतीश मानशिंदे ने सीबीआई की जांच की सराहना की। उन्होंने अपने बयान में कहा, "हम सीबीआई के आभारी हैं कि उन्होंने हर पहलू से इस मामले की जांच की और इसे बंद कर दिया।"

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput की इस फिल्म का बनेगा सीक्वल, मुकेश छाबड़ा ने किया ऐलान, फैंस हुए इमोशनल

वकील ने इस मामले में मीडिया की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में झूठी कहानियां गढ़ी गईं, जो पूरी तरह से गलत थीं। महामारी के दौरान जब लोग टीवी और सोशल मीडिया से जुड़े थे, तब कोई बड़ी खबर न होने के कारण निर्दोष लोगों को बेवजह परेशान किया गया और मीडिया तथा जांच एजेंसियों के सामने घसीटा गया।"

अपने बयान में मानशिंदे ने रिया और उनके परिवार द्वारा इस पूरे दौर में झेली गई परेशानियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि "रिया और उनके परिवार ने जिस धैर्य के साथ इसे सहा था, वह काबिले तारीफ है। मैं उनके धैर्य और चुप्पी को सलाम करता हूं।"

मानशिंदे ने मीडिया के उस हिस्से को धन्यवाद भी दिया, जिसने इस मामले में सच्चाई का समर्थन किया। उन्होंने यह भी बताया कि जांच के दौरान न केवल रिया के परिवार को, बल्कि उनकी कानूनी टीम को भी धमकियां मिली थी। उन्होंने कहा, "यह देश अब भी सुरक्षित है और न्याय की गुहार लगाने वाले हर नागरिक के लिए हमारी न्याय प्रणाली उम्मीद की किरण है।"

बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनकी लाश पंखे से लटकी हुई मिली थी, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। इस मामले में फिर बहस छिड़ गई कि आखिर सुशांत की मौत आत्महत्या थी या फिर हत्या। खैर अब सीबीआई ने फाइनल रिपोर्ट जारी कर दी है। फिलहाल इस मामले में एक्टर के परिवार वालों का कोई बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput: 'कैसे हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत', CBI ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+