Sushant Singh Rajput की इस फिल्म का बनेगा सीक्वल, मुकेश छाबड़ा ने किया ऐलान, फैंस हुए इमोशनल
Dil Bechara Sequel: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही हमारे बीच नहीं रहे लेकिन आज भी लाखों फैंस उन्हें याद करते हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक अलग पहचान बनाई थी। लेकिन साल 2020 में एक्टर की मौत की खबर ने हर किसी को दुखी कर दिया था।
सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी बार फिल्म दिल बेचारा में देखा गया था। जो कि उनके निधन के बाद ओटीटी हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। अब एक्टर की इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल बनाएंगे।

मुकेश छाबड़ा ने फिल्म दिल बेचारा से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था और वह खुद को सुशांत सिंह राजपूत का खास दोस्त बताते हैं। ऐसे में उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा, 'दिल बेचारा 2।' हालांकि मुकेश छाबड़ा ने अपने पोस्ट में फिल्म की कास्टिंग या रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन, डायरेक्टर की इस घोषणा के बाद सुशांत सिंह राजपूत के लाखों फैंस इमोशनल हो गए। फैंस ये जानना चाहते हैं कि इस बार सुशांत की जगह कौन एक्टर लीड रोल में नजर आएगा।
याद दिला दें कि, सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था। जानकारी के मुताबिक, एक्टर का शव उनके फ्लैट पर मृत पाया गया था। उनके निधन के बाद आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हुई थी। लेकिन ये फिल्म सिनेमा हॉल के बजाए हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी। उस दौरान ओटीटी क्रैश हो गया था। इस फिल्म को IMDB पर 10 में से 9.8 स्टार मिले थे। एक्टर के करियर में ये शायद पहली ऐसी फिल्म थी जिसने व्यूज के मामले कई सारे रिकॉर्ड दिए थे। इस फिल्म में सुशांत को आखिरी बार देखने के बाद फैंस की आंखे नम हो गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications