Sushant Singh Rajput: 'कैसे हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत', CBI ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत मामले बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) शनिवार को अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। इस रिपोर्ट में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती पर लगे सुशांत आरोपों में दोषी नहीं पाया।

हालांकि, सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले जो क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है, उसमें मौत की असली वजह सुसाइड ही बताया गया है। सुशांत की मौत में किसी भी तरह की साजिश या आपराधिक षड्यंत्र के सबूत नहीं मिल हैं। सुशांत सिंह की मौत के करीब 5 साल बाद मुंबई की एक कोर्ट में सीबीआई ने क्लोजर फाइल किया है।

Sushant Singh Rajput

बता दें कि 14 जून 2020 को 34 वर्षीय बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित आवास पर मृत पाए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी और मामले की जांच पुलिस से लेकर CBI को सौंप दी गई थी। मुंबई के कूपर अस्पताल में किए गए सुशांत के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया था।

हालांकि, उस वक्त सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एक एफआईआर दर्ज कराई थी। इस एफआईआर में रिया चक्रवर्ती और अन्य लोगों का नाम शामिल था। वहीं, अब सीबीआई ने जो क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है, उसमें सुशांत की मौत के लिए कोई आपराधिक साजिश या गलत काम सामने नहीं आया।

टीवी शो से की थी सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत 'किस देश में है मेरा दिल' जैसे टीवी शो से की और उन्हें एकता कपूर के 'पवित्र रिश्ता' से प्रसिद्धि मिली। फ़िल्मों में आने के बाद उन्होंने "काई पो चे", "एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी" और "छिछोरे" जैसी फ़िल्मों में काम किया।

ये भी पढ़ें: कौन थी Disha Salian? सुशांत सिंह राजपूत के अलावा इन सितारों की भी रहीं मैनेजर, मौत के 5 साल बाद फिर हुई चर्चा

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+