Love Story: बेइंतहा खूबसूरत हैं सनी देओल की पत्नी, 42 साल पहले गुपचुप की थी शादी, क्यों हैं लाइमलाइट से दूर?

Love Story: अपने धांसू एक्टिंग से पर्दे पर 'गदर' मचाने वाले अभिनेता सनी देओल अपनी फैमिली को लाइमलाइट से काफी दूर रखना पसंद करते हैं, खासकरके अपनी पत्नी पूजा को उन्होंने दुनिया से काफी छिपाकर रखा है इसलिए अगर वो कहीं पर पत्नी संग नजर आते हैं तो पैपराजी उन्हें छोड़ने का नाम नहीं लेते हैं। आज सुबह भी ऐसा ही नजारा सामने आया जिसकी वजह से सनी देओल और उनकी पत्नी पूजा इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

दरअसल मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर 'तारा सिंह' उर्फ सनी को उनकी रीयल लाइफ 'सकीना' यानी कि पूजा के साथ स्पॉट किया गया। जहां दोनो साथ में काफी कूल दिख रहे थे। वायरल तस्वीरों और वीडियो में सनी देओल अपनी लग्जरी कार से उतरते दिखाई दे रहे हैं।

Love Story

एक्टर ने ऑलिव ग्रीन कलर की शर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस पहनी हुई थी। व्हाइट स्नीकर्स और ब्लैक सनग्लासेस ने उनके लुक को और भी शानदार बना दिया। हाथ में छोटा ट्रैवल बैग लिए सनी हमेशा की तरह काफी कॉन्फिडेंट और खुश नजर आए।

सिंपल और एलिगेंट अंदाज में नजर आईं सनी की पत्नी पूजा

वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी पूजा देओल ने अपने सिंपल और एलिगेंट अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लिया। हालांकि पूजा कैमरों से बचती हुई नजर आईं। उन्होंने बेज कलर की शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी हुई थी। एयरपोर्ट पर सनी देओल का अपनी पत्नी के प्रति केयरिंग अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी पहले मुस्कुराते हुए एयरपोर्ट सिक्योरिटी एंट्री की तरफ बढ़ते हैं। इसके बाद वे वहां रुककर अपनी पत्नी पूजा का इंतजार करते दिखाई देते हैं। जैसे ही पूजा सिक्योरिटी चेक एरिया तक पहुंचीं, सनी ने उन्हें पहले आगे जाने दिया और खुद उनके पीछे-पीछे चलते नजर आए।

Love Story

42 साल पहले सनी देओल ने गुपचुप शादी रचाई थी

आपको बता दें कि फिल्म 'बेताब' से रूपहले पर्दे पर कदम रखने वाले सनी देओल ने गुपचुप शादी रचाई थी, फिल्मी करियर शुरू करने के काफी समय बाद लोगों को पता चला था कि सनी शादीशुदा हैं, जैसे सनी की मां और धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बारे में लोग बहुत कम जानते हैं, ठीक उसी तरह से सनी की पत्नी पूजा देओल भी लोगों के लिए हमेशा पहेली ही बनी रहीं। वो बॉलीवुड की किसी भी इवेंट में नजर नहीं आती हैं।

सनी और पूजा बचपन से एक-दूसरे को जानते थे

सनी और पूजा की शादी लंदन में हुई थी और ये अरेंज्ड मैरज थी, हालांकि सनी और पूजा बचपन से एक-दूसरे को जानते थे क्योंकि दोनों की फैमिली बिजनेस के जरिए आपस में जुड़ी हुई थी जो कि सनी की शादी के बाद रिश्तेदारी में बदल गई। पूजा देओल एक बड़ी बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। वीकिपीडिया को मुताबिक पूजा का असली नाम लिंडा देव है।

Love Story

पूजा से सनी की शादी साल 1984 में हुई

देखने में बेइंतहा खूबसूरत पूजा से सनी की शादी साल 1984 में हुई थी और उनकी पहली फिल्म 'बेताब' 1983 में रिलीज हुई थी, ये फिल्म धर्मेंद्र ने खुद अपने बेटे के लिए बनाई थी, उस वक्त सनी की उम्र 25 साल थी। ऐसा कहा जाता है कि फिल्म डेब्यू से पहले धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि सनी के बारे में कोई भी गॉसिप हो इसलिए उनकी शादी की बात को काफी छिपाकर रखा गया था।

Love Story

दो बेटों के मम्मी-पापा हैं सनी-पूजा

सनी देओल ने सिर्फ अपनी वाइफ को ही नहीं बल्कि अपने बच्चों को भी मीडिया से दूर रखा है, हालांकि सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल को तो लोग हीरो के रूप में अब जानते हैं।सनी के छोटे बेटे का नाम राजवीर है, वो अभी मीडिया से दूर अपनी पढाई पर ध्यान लगा रहे हैं लेकिन उम्मीद की जा रही है कि उनकी भी जल्द बॉलीवुड में एंट्री होगी।

यह पढ़ें: Divyanka Tripathi :'पहले प्यार में मिला धोखा, शादी के 10 साल बाद बनीं मां', विवेक ने कैसे जीता दिल?
यह पढ़ें: Divyanka Tripathi :'पहले प्यार में मिला धोखा, शादी के 10 साल बाद बनीं मां', विवेक ने कैसे जीता दिल?
यह पढ़ें:Love Story: तलाकशुदा रेणुका से आशुतोष को हुआ था पहली नजर में प्यार,कविता के जरिए किया इजहार-ए-मोहब्बत
यह पढ़ें:Love Story: तलाकशुदा रेणुका से आशुतोष को हुआ था पहली नजर में प्यार,कविता के जरिए किया इजहार-ए-मोहब्बत
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+