'दंगल गर्ल' के साथ ऐसा क्या हुआ था, महज 19 साल में हुई दर्दनाक मौत, सुहानी भटनागर को थी ये अजीब बीमारी

Suhani Bhatnagar: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबीता का रोल निभाकर फेमस हुईं सुहानी भटनागर ने बहुत कम वक्त में अपनी पहचान बना ली थी। लेकिन, महज 19 साल की उम्र में ही दंगल गर्ल की मौत हो गई। इस खबर ने पूरे देश को बड़ा झटका दिया था।

पिछले साल 16 फरवरी 2024 को सुहानी भटनागर की अचानक मौत की खबर सामने आई, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। हालांकि इस मौत की कहानी बेहद ही दर्दनाक है। खुद सुहानी के माता-पिता ने बताया था कि आखिर दंगल गर्ल के साथ क्या हुआ था।

Suhani Bhatnagar

जानकारी के मुताबिक, सुहानी भटनागर का साल 2023 में एक्सीडेंट हुआ था जिसके बाद उनका इलाज कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने गलत दवाएं दे दी जिसके कारण साइड इफेट्स होने लगे। उनके हाथ में सूजन और लाल दाने होने लगे। पहले तो इसे स्किन की दिक्कत समझकर इग्नोर किया गया। लेकिन, सुहानी की हालत में सुधार नहीं हो रहा था जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें: Suhani Bhatnagar: 'छोटी बबीता फोगाट' की मौत पर आमिर खान की टीम ने लिखी ऐसी बात, कहा- तुम हमेशा.....

जब सुहानी भटनागर के टेस्ट कराए गए तो पता चला कि वह गंभीर बीमारी डरमेटोमायसाइटिस से पीड़ित है। लेकिन जब तक उनके माता-पिता को इस बीमारी के बारे में पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी सुहानी की हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा था।

इस गंभीर बीमारी की वजह से सुहानी के शरीर में इंफेक्शन फैलता चला गया। इसके कारण उनके लंग्स में पानी भरने लगा, और फिर स्थिति इतनी ज्यादा खराब हो गई कि डॉक्टर भी इसे समझ नहीं पाए। अंत में फिर सुहानी की मौत हो गई। सिर्फ एक गलत इलाज के कारण महज 19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर का निधन हो गया। 16 फरवरी 2025 को दंगल गर्ल की मौत को पूरा एक साल हो चुका है।

सुहानी भटनागर की मौत के बाद उनकी मां ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि फिल्म दंगल के बाद वह पढ़ाई पर फोकस करने लगी थीं। उन्हें वापस एक्टिंग में ही जाना था। वह बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार थी, लेकिन अब उनका सपना ये अधुरा रह गया। बता दें कि, जब सुहानी की मौत हुई थी तो आमिर खान भी उनके माता-पिता से मिलने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: Suhani Bhatnagar की अधूरी रह गई ये आखिरी इच्छा, इस वजह से नहीं की दंगल के बाद कोई फिल्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+