Suhani Bhatnagar की अधूरी रह गई ये आखिरी इच्छा, इस वजह से नहीं की दंगल के बाद कोई फिल्म
Suhani Bhatnagar: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबीता का रोल निभाकर मशहूर हुई सुहानी भटनागर के निधन की खबर ने फैंस को हिलाकर रख दिया। सोशल मीडिया पर लोग अब भी यकीन नहीं कर पा रहे कि वह अब हमारे बीच नहीं रही। लेकिन उनकी एक इच्छा थी जो कि अब कभी पूरी नहीं हो पाएगी।
फिल्म दंगल से पहले सुहानी भटनागर ने कई टीवी एड्स के लिए भी काम किया। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौंक था। एड्स से फेमस होने के बाद उन्हें आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबीता का रोल मिला। इस फिल्म से एक्ट्रेस को खूब पॉपुलैरिटी भी मिली थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने फिर कोई भी फिल्म साइन नहीं की।

सुहानी भटनागर ने एक बार इंडिया टीवी को दिए पुराने इंटरव्यू में बताया कि, उन्होंने फिल्म दंगल के बाद क्यों फिल्म साइन नहीं की। एक्ट्रेस ने कहा था कि, वह एक्टिंग से दूरी बनाकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं। जब उनकी पढ़ाई पूरी हो जाएगी तब वह फिर फिल्मों में वापसी करेंगी। जबकि उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे।
इसके बाद सुहानी ने बताया था कि वो फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस के रूप में काम करना चाहती हैं। उन्होंने ये भी बताया कि अगर उन्हें पढ़ाई के दौरान कोई ऐसा बड़ा मौका मिलेगा तो वह जरूर इस बारे में सोचेंगी। लेकिन तब तक के लिए सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती हूं। लेकिन अब उनकी ये इच्छा हमेशा के लिए अधूरी रह गई है।
बता दें कि, सुहानी भटनागर का एक्सीडेंट हुआ था जिसकी वजह से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद से एक्ट्रेस के शरीर में धीरे-धीरे पानी भरने लगा। सुहानी के माता-पिता के मुताबिक, एक्ट्रेस के शरीर में सूजन होने लगी थीं और फिर पूरे शरीर में सूजर फैलती गई। डॉक्टर्स इस बीमारी को समझ नहीं पा रहे थे। इसके बाद उनका दिल्ली-एम्स में इलाज कराया गया लेकिन सुहानी की जान नहीं बच पाई और महज 19 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।












Click it and Unblock the Notifications