Suhani Bhatnagar: 'छोटी बबीता फोगाट' की मौत पर आमिर खान की टीम ने लिखी ऐसी बात, कहा- तुम हमेशा.....
Aamir Khan On Suhani Bhatnagar: फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता फोगाट के रोल के लिए मशहूर चाइल्ड एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। वह 19 साल की थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुहानी भटनागर एक दवा के हानिकारक साइड इफेक्ट के बाद आईसीयू में भर्ती थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था।
दवाई न सुहानी के शरीर में कर दिया था रिएक्शन
दावा किया जा रहा है कि उसके इलाज के लिए सुहानी जो दवाइयां ले रही थीं उसके रिएक्शन के चलते की एक्ट्रेस की हालत काफी खराब हो गई थी। पूरी बॉडी में दवाई के चलते एक अलग तरह का रिएक्शन हो गया था। ऐसे में उनके पूरे शरीर में पानी भर गया था। इस बीमारी का इलाज फरीदाबाद एम्स में चल रहा था लेकिन वह ठीक नहीं हो पा रही थीं। इस बीमारी के चलते ही सुहानी ने दम तोड़ दिया।

आमिर खान की टीम ने दी श्रद्धांजलि
वहीं 'दंगल' मूवी के लीड एक्टर आमिर खान की टीम ने एक पोस्ट में सुहानी की मौत की खबर के बाद हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। इस पोस्ट में लिखा है- हमें अपनी सुहानी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है। उनकी मां पूजा भटनागर और पूरे परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है। इतनी प्रतिभाशाली युवा लड़की, ऐसी टीम खिलाड़ी, सुहानी के बिना दंगल अधूरा होता। सुहानी, तुम हमेशा हमारे दिलों में एक सितारा बनकर रहोगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।
सुहानी का पैर हो गया था फ्रैक्चर
छोटी सी उम्र में इस तरह अचानक से सुहानी के दुनिया से चले जाने से उनका परिवार काफी सदमे में है। सुहानी के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुहानी भटनागर कुछ समय पहले एक सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई थीं। उस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोट आई थीं। एक्सीडेंट में उनका पैर भी फ्रैक्चर हो गया था। इसी पैर में उन्हें संक्रमण हो गया था जिसके लिए उनका इलाज चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications