कोरोना की वजह से टली एक और फिल्म, 7 जनवरी को होनी थी रिलीज

मुंबई, जनवरी 01। कोरोना की तीसरी लहर का असर अब पूरी तरह से फिल्म इंडस्ट्री पर पड़ना शुरू हो गया है। पहले तो फिल्म स्टार का कोरोना संक्रमित होना और अब फिल्मों की रिलीज का टलना शुरू हो गया है। इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर एसएस राजमौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म RRR (राइज, रोर, रिवॉल्ट) की रिलीज को टाल दिया गया है। ये फिल्म 7 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से इसे टाल दिया गया है।

ये है फिल्म की स्टार कास्ट

ये है फिल्म की स्टार कास्ट

आपको बता दें कि इस फिल्म में साऊथ के स्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ-साथ आलिया भट्ट और अजय देवगन लीड रोल में हैं। ये फिल्म तेलुगु भाषा की फिल्म है। आपको बता दें कि डीवीवी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, आरआरआर की रिलीज टलने की खबर रिलीज डेट से 6 दिन पहले ही आई है। इससे फैंस को बड़ा झटका लगा है। देशभर में इस फिल्म का प्रमोशन जोरशोर से किया जा रहा था। फैसले की घोषणा आरआरआर फिल्म के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की गई।

फिल्म निर्माताओं ने थिएटर बंद होने का दिया हवाला

फिल्म निर्माताओं ने थिएटर बंद होने का दिया हवाला

ट्वीट में कहा गया, "सभी के हितों का ध्यान रखते हुए हम अपनी फिल्म की रिलीज को स्थगित कर रहे हैं। सभी प्रशंसकों और दर्शकों को उनके बिना शर्त प्यार के लिए हमारा तहे दिल से धन्यवाद। " वहीं दूसरी तरफ फिल्म के निर्माताओं की तरफ से कहा गया है कि वो फिल्म की रिलीज को टालने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि देशभर में कोरोना की वजह से अब थिएटरों को बंद किया जा रहा है।

शाहिद कपूर की 'जर्सी' को भी हाल ही में किया गया था स्थगित

शाहिद कपूर की 'जर्सी' को भी हाल ही में किया गया था स्थगित

आपको बता दें कि इससे पहले देश में कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से बॉलीवुड में भी कई फिल्मों की रिलीज को टाल दिया गया है। हाल ही में शाहिद कपूर के अभिनय में बनी फिल्म 'जर्सी' की रिलीज को टाला गया था। ये फिल्म पहले 31 दिसंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन कुछ दिन पहले ही फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज को टालने का ऐलान किया। शाहिद की जर्सी के अलावा अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'पृथ्वीराज' के ट्रेलर को भी जारी नहीं किया गया था। ये फिल्म अगले 1-2 महीने के अंदर रिलीज होनी थी।

दिल्ली में थिएटर किए जा चुके हैं बंद

दिल्ली में थिएटर किए जा चुके हैं बंद

आपको बता दें कि देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने की वजह से दिल्ली सरकार ने हाल ही में थिएटरों को बंद करने का ऐलान कर दिया था। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से कहा गया था, "हमारे अथक प्रयासों के बावजूद कुछ स्थितियां हमारे नियंत्रण से बाहर हैं। चूंकि कई भारतीय राज्य सिनेमाघरों को बंद कर रहे हैं, हमारे पास आपके उत्साह को बनाए रखने के लिए कहने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। हम भारतीय सिनेमा की छवि को वापस लाने का वादा करते हैं। सही समय, हम करेंगे," आपको बता दें कि कोरोना की वजह से RRR की फिल्म को पहले भी कई बार टाली जा चुकी है।

ये भी पढ़ें: बिग बॉस 15: सलमान के गुस्से का शिकार हुईं शमिता शेट्टी, एक्ट्रेस की आंखों से निकले आंसू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+