Sreeleela Video: भीड़ में खींचा, कार्तिक को भनक तक नहीं, आखिर श्रीलीला के साथ हुआ क्या?

Sreeleela: दार्जिलिंग की वादियों में जहां एक तरफ कार्तिक आर्यन और श्रीलीला अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, वहीं दूसरी तरफ एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया है जिसने फैन्स को हैरान कर दिया है। रोमांटिक सीन की शूटिंग के बीच अचानक कुछ ऐसा हुआ कि श्रीलीला खुद को असहज महसूस करने लगीं।

भीड़ में किसी ने उनके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की, और ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया। खास बात ये थी कि उस वक्त कार्तिक आर्यन भी उनके साथ में थे मगर उन्हें इसकी खबर तक नहीं लगी। श्रीलीला, जो साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग से छाई हुई हैं और अब कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, इस घटना के बाद थोड़ी घबरा जरूर गईं, लेकिन उन्होंने अपने हौसले से सबका दिल जीत लिया।

Sreeleela Kartik Aaryan

वीडियो वायरल हो रहा है और लोग सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी उठा रहे हैं। कुछ लोग कार्तिक को अपनी फीमेल कोस्टार्स का ध्यान रखने की भी सलाह देते दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan कर रहे श्रीलीला को डेट? एक्टर की मां ने सरेआम किया खुलासा, कहा-'हमारी होने वाली बहू...'

भीड़ में किसी ने श्रीलीला को खींचा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक और श्रीलीला भीड़ के बीच से गुजर रहे थे। कार्तिक आगे चल रहे थे और श्रीलीला थोड़ी पीछे थीं। तभी भीड़ में से किसी ने एक्ट्रेस को पकड़कर खींचने की कोशिश की। श्रीलीला इस अचानक हुई हरकत से घबरा गईं, लेकिन उनकी सिक्योरिटी टीम ने तुरंत स्थिति संभाल ली और एक्ट्रेस को सुरक्षित निकाल लिया।

कार्तिक को नहीं हुई घटना की खबर

इस पूरे घटनाक्रम में कार्तिक आर्यन को शायद पता भी नहीं चला कि श्रीलीला के साथ क्या हुआ। वह पीछे मुड़कर देखते तो हैं, लेकिन किसी तरह का रिएक्शन नहीं देते। माना जा रहा है कि वे घटना के वक्त कुछ समझ ही नहीं पाए।

घबराने के बाद भी मुस्कुराईं श्रीलीला

हालांकि घटना के बाद श्रीलीला थोड़ी घबराई नजर आईं, लेकिन उन्होंने खुद को जल्दी संभाल लिया और टीम के साथ मुस्कुराते हुए बात करती दिखीं। यह वीडियो 6 अप्रैल 2025 को एक पैपराजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।

लोगों ने जताई नाराजगी

वीडियो के वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने घटना की निंदा की और एक्ट्रेस की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। कुछ ने कहा कि इस तरह की भीड़भाड़ वाली जगहों पर शूटिंग से पहले पूरी तैयारी होनी चाहिए।

बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं श्रीलीला

बता दें कि श्रीलीला इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म का नाम अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह 'आशिकी' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म हो सकती है। फिल्म को दिवाली 2025 पर रिलीज किया जाएगा और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं अनुराग बसु।
ये भी पढ़ें: दो बच्चों की मां हैं 23 साल की श्रीलीला, क्या 11 साल बड़े कार्तिक आर्यन को कर रही हैं डेट? कैसे होती है कमाई?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+