Kartik Aaryan कर रहे श्रीलीला को डेट? एक्टर की मां ने सरेआम किया खुलासा, कहा-'हमारी होने वाली बहू...'

Kartik Aaryan: हाल ही में, कार्तिक आर्यन की माँ माला तिवारी ने अपने बेटे के साथ आईफा अवॉर्ड्स 2025 में शिरकत की। जिसमें एक्टर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस इवेंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे उनके होने वाली बहू के बारे में सवाल किया गया।

कार्तिक आर्यन की मां ने बताया कि उन्हें कैसी बहू चाहिए। उन्होंने कहा कि, "परिवार की मांग है कि बहू बहुत अच्छी डॉक्टर हो।" उनके इस बयान के बाद लोग कयास लगाने लगे हैं कि क्या उन्होंने कार्तिक और श्रीलीला के रिश्ते को लेकर बड़ा इशारा दिया है?

Kartik Aaryan

बता दें कि साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला एक्टिंग के साथ-साथ डॉक्टर बनने की तैयारी भी कर रही हैं। हालांकि, कार्तिक और श्रीलीला ने अभी तक अपने रिश्ते पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन कार्तिक की माँ की इस बात से अफवाहों को और हवा मिली।

ये भी पढ़ें: Kartik Aryan को भाया बिहार का ज़ायका, कहा- 'लिट्टी चोखा लल्लन टॉप लागेला’, वीडियो हो रहा वायरल

हाल ही में कार्तिक आर्यन और उनके परिवार ने उनकी बहन डॉ. कृतिका तिवारी के मेडिकल करियर में एक और उपलब्धि हासिल करने की खुशी में एक पार्टी रखी थी। इस जश्न में श्रीलीला भी शामिल हुई थीं। एक वीडियो में देखा गया कि पार्टी के दौरान श्रीलीला 'पुष्पा 2' के गाने 'किसिक' का हुक स्टेप कर रही थीं, जबकि कार्तिक उनके पीछे खड़े होकर वीडियो बना रहे थे।

दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक आर्यन और श्रीलीला जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं, जिसे अनुराग बसु निर्देशित कर रहे हैं। ये पहली बार है जब दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। पहले रिलीज हुए टीज़र में कार्तिक को स्टेज पर 'तू मेरी जिंदगी' गाना गाते हुए दिखाया गया था, जिसमें वह लंबे बालों और भारी दाढ़ी के साथ एक गंभीर प्रेमी के रूप में नजर आ रहे थे। वीडियो में श्रीलीला और कार्तिक की रोमांटिक झलकियां भी दिखाई गईं, जिससे फैंस को उनकी नई जोड़ी की शानदार केमिस्ट्री का अंदाजा हुआ। जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म इस साल दीवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan ने मुंबई में खरीदी नई प्रॉपर्टीज, सक्सेस मिलते ही एक्टर ने कर लिया ऐसा काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+