दो बच्चों की मां हैं 23 साल की श्रीलीला, क्या 11 साल बड़े कार्तिक आर्यन को कर रही हैं डेट? कैसे होती है कमाई?
Sreeleela Net Worth: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में आईफा 2025 में बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम किया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। लोग कार्तिक आर्यन की लव लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।
कार्तिक आर्यन के साथ श्रीलीला की डेटिंग
इसी बीच खबर है कि कार्तिक आर्यन साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस श्रीलीला को गुपचुप तरीके से डेट कर रहे हैं। वहीं जब से कार्तिक आर्यन की मां माला तिवारी ने आईफा के इवेंट में लोगों को अपने बेटे के रिश्ते के बारे में बताया है तब से इस बात को और ज्यादा हवा मिल गई है।

कार्तिक आर्यन की मां ने खोला ऐसा राज
जब कार्तिक आर्यन की मां से उनकी होने वाली बहू के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया- परिवार को एक अच्छा डॉक्टर चाहिए। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही हैं कि कार्तिक और श्रीलीला के बीच कुछ चल रहा है।
मेडिकल की पढ़ाई कर चुकी हैं श्रीलीला
-दरअसल साउथ की फेमस एक्ट्रेस श्रीलीला एक्टिंग करने के अलावा मेडिकल की पढ़ाई भी पूरी कर चुकी हैं। साल 2001 में जन्मी श्रीलीला ने तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में बतौर हीरोइन काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है।
-श्रीलीला को कुछ समय पहले ही साउथ के सपरस्टार अल्लू अर्जुन की फल्म 'पुष्पा 2' में किसिक सॉन्ग पर आइटम नंबर करते हुए देखा गया था। एक रूढ़िवादी परिवार से होने के बावजूद श्रीलीला ने मेडिकल की पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग में भी अपनी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने साल 2021 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली थी।
गायनोकोलॉजिस्ट स्वर्णलता की बेटी हैं श्रीलीला
-श्रीलीला ने फिल्म 'किस' से अपेन एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। आपको बता दें कि श्रीलीला एक ट्रेन्ड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। श्रीलीला बंगलुरु की फेमस गायनोकोलॉजिस्ट स्वर्णलता की बेटी हैं। उनका जन्म उनके माता-पिता के अलग होने के बाद हुआ था। जानकारी के अनुसार वह सुरपनेनी सुभाकर की बेटी हैं।
-वहीं साल 2021 में, सुरपनेनी सुभाकर राव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि श्रीलीला उनकी बेटी नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनकी पूर्व पत्नी स्वर्णलता ने उनसे अलग होने के बाद श्रीलीला को जन्म दिया था।
श्रीलीला ने 2 बच्चों को लिया है गोद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2022 में, श्रीलीला ने अनाथालय जाकर दो दिव्यांग बच्चों गुरु और शोभिता को गोद लिया था। उन्होंने उन्हें बेहतर जीवन देने का फैसला किया है।
श्रीलीला की कुल संपत्ति और कमाई
-द फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलीला की कुल संपत्ति करीब15 करोड़ रुपये के आसपास है। खबर है कि एक्टिंग करियर की शुरुआत में श्रीलीला फिल्मों के लिए प्रति घंटे 4 लाख रुपए चार्ज करती थीं। इसके बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये कर दी थी जो कि बाद में बढ़कर 3 करोड़ रुपये तक हो गई है।
-फिलहाल श्रीलीला एक फिल्म के लिए करीब 4 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा 2 में आइटम नंबर करने के लिए उन्हें करीब 2 करोड़ रुपए दिए गए थे। श्रीलीला की कमाई उनकी फिल्मों, डांस नंबर्स और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। इस बीच उन्होंने लाइव स्टेज परफॉर्मेंस देना भी शुरु कर दिया है जिससे उनकी अच्छी कमाई होती है।












Click it and Unblock the Notifications