Video: निधन के कुछ घंटे पहले KK ने लाइव मंच पर किया था परफॉर्म, कहां पता था ये उनका आखिरी कॉन्सर्ट बन जाएगा
निधन के कुछ घंटे पहले KK ने लाइव मंच पर किया था परफॉर्मेंस, कहां पता था ये उनका आखिरी कॉन्सर्ट बन जाएगा, देखें Video
कोलकाता, 01 जून: बॉलीवुड के मशहूर बैंकग्राउंड सिंगर कृष्णकुमार कुनाथ, जो केके के नाम से फेम हैं, उनकी मंगलवार की रात निधन हो गई। पिछले तीन दशकों में भारतीय संगीत प्रेमियों को कई हिट फिल्में देने वाले गायक केके का 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार को कोलकाता में नजरूल मंच में एक परफॉर्मेंस, दिया और बाद में अपने होटल गए जहां वह बीमार पड़ गए। उन्हें अस्पताल लाया गया जहां उन्हे मृत घोषित कर दिया गया है। अब केके ने जिस कोलकाता में नजरूल मंच पर परफॉर्मेंस किया था, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

निधन के कुछ घंटे पहले KK ने स्टेज पर गाया था गाना, सामने आया वीडियो
केके ने 31 मई को कोलकाता में एक संगीत कार्यक्रम किया था, जो नजरूल मंच पर परफॉर्मेंस था। बताया जा रहा है कि इस परफॉर्मेंस के कुछ घंटों बाद ही केके का निधन हो गया था। नजरूल मंच ने अपने फेसबुक पोस्ट में कुछ घंटे पहले ही केके का आखिरी लाइव परफॉर्मेंस वाला वीडियो शेयर किया है।

अस्पताल में मृत लाए गए थे केके
अस्पताल के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि केके मृत अवस्था में सीएमआरआई लाए गए थे। सीएमआरआई अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि गायक को मृत लाया गया था।
केके की मौत के बारे में मंत्री अरूप विश्वास ने कहा, 'गायक अनुपम रॉय ने मुझे फोन किया और कहा कि उन्हें अस्पताल से कुछ बुरा खबर सुनने को मिल रहा है। फिर मैंने अस्पताल से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि केके को मृत लाया गया था। फिर मैं अस्पताल पहुंचा।''

1999 में केके ने जारी किया था अपना पहला एल्बम
केके ने 1999 में अपना पहला एल्बम 'पल' जारी किया। गायक-संगीतकार, जिनका असली नाम कृष्णकुमार कुनाथ था, ने अपने स्वतंत्र संगीत की तुलना में बॉलीवुड के गाने अधिक गाए। तड़प तड़प (हम दिल दे चुके सनम, 1999), दस बहाने करके ले गई दिल (दस, 2005), और तूने मारी एंट्री (गुंडे, 2014) जैसी हिट फिल्मों गाया था।

युवाओं के बीच मशहूर थे केके
केके का जन्म दिल्ली में हुआ था और वे अपने इलेक्ट्रिक लाइव शो के लिए भी जाने जाते थे। 1990 के दशक के अंत में किशोरों के बीच बड़े हिट थे केके, अक्सर स्कूल और कॉलेज की विदाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान वो गाया करते थे। केके ने अपने निधन के 8 घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पेज पर कोलकाता में उनके संगीत कार्यक्रम से अपडेट साझा किया था।

केके ने कहा था- जब मैं मंच पर होता हूं, तो मैं सब कुछ भूल जाता हूं
केके ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने संस्मरण में कहा था, "एक कलाकार में एक निश्चित ऊर्जा होती है, जब वह मंच पर होता है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसी की स्थिति क्या है, एक बार जब मैं मंच पर होता हूं, तो मैं सब कुछ भूल जाता हूं और बस प्रदर्शन करता हूं।"

कई भाषाओं में केके ने गाए हैं गाने
केके की पहली एल्बन पल को समीक्षकों द्वारा सराहा गया था। 2000 के दशक की शुरुआत से, केके ने पार्श्व गायन में अपना करियर बनाया और बॉलीवुड फिल्मों के लिए सैकड़ों लोकप्रिय गाने गाए। केके ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली सहित अन्य भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications