Sidharth Shukla RIP: लगातार दो साल से 'मोस्ट डिजायरेबल मैन ऑन TV' थे सिद्धार्थ, कहा था-'किसी से आशा नहीं...'
Sidharth Shukla RIP: लगातार दो साल से 'मोस्ट डिजायरेबल मैन ऑन TV' थे सिद्धार्थ, कहा था-'किसी से आशा नहीं...'
मुंबई, 02 सितंबर। आज टीवी की दुनिया से दिल दहला देने वाली खबर आई है, जिस पर किसी को भी विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। गुरुवार को टीवी की दुनिया के बड़े नाम सिद्धार्थ शुक्ला ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 'Balika Vadhu' शो के शिव बनकर लोगों के दिलों के धड़काने वाले 'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला इस तरह से दुनिया को अलविदा कह देंगे, ये किसी ने नहीं सोचा था। मालूम हो कि गुरुवार को मुंबई के कूपर अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। कहा जा रहा है कि मात्र 40 वर्ष के सिद्धार्थ को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनको अस्पताल लाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

दो साल से 'मोस्ट डिजायरेबल मैन ऑन TV' थे सिद्धार्थ,
सिद्धार्थ के यूं चले जाने से हर कोई सदमे में है। आपको बता दें कि इसी साल के जून में सिद्धार्थ को साल 2020 का 'मोस्ट डिजायरेबल मैन ऑन TV' चुना गया था।। सिद्धार्थ को ये खिताब लगातार दूसरी बार मिला था।
कौन डिजायरेबल नहीं बनना चाहता?
अपनी इस सफलता पर खुशी जताते हुए सिद्धार्थ ने कहा था कि 'आखिर कौन ऐसा है, जो कि डिजायरेबल नहीं बनना चाहता है। मैं भी बहुत खुश हूं ये खिताब पाकर और इसके लिए मैं अपने सभी चाहने वालों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।'

'किसी से कोई आशा नहीं करता हूं'
इस बारे में उन्होंने एक वेबसाइट को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'मैं कभी किसी चीज की या किसी से कोई आशा नहीं करता हूं। मैं ईमानदारी से अपना काम करता हूं। दर्शकों का प्यार ही मेरा अवार्ड है और ना ही प्लान करता हूं ।जो काम मेरे दिल को विवश करे उसे करने की इच्छा रखता हूं।'
Recommended Video

मोहक मुस्कान के मालिक थे सिद्धार्थ
बता दें कि सिद्धार्थ अक्सर अपनी मोहक मुस्कान और स्मार्ट बॉडी के लिए काफी चर्चित रहते थे। गौरतलब है कि 10 दिसंबर 1980 को मुंबई में जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2008 में 'बाबुल का अंगना छूटे ना' शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई थी 'बालिका वधू' से,इसके बाद वो 'लव यू जिंदगी' और 'दिल से दिल तक' शो में नजर आए।

कई म्यूजिक एलबम भी दिखे सिद्धार्थ
वो रियलिटी शो 'झलक दिखला जा'. फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 13 में अपने जलवे बिखेर हो चुके थे। वो साल 2014 में ' हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' फिल्म में सपोर्टिग हीरो के रूप में भी नजर आए थे, तो हाल ही में उन्होंने कई म्यूजिक एलबम भी किए थे।

'ब्रोकन वट ब्यूटीफुल 3'
उनकी वेबसीरीज 'ब्रोकन वट ब्यूटीफुल 3' को दर्शकों का काफी प्यार मिला था।












Click it and Unblock the Notifications