Shweta Bachchan से मिलते ही निखिल नंदा को हो गया था प्यार, 10 दिन में कर ली शादी, अनोखी है लव स्टोरी
Shweta Bachchan: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी, श्वेता बच्चन भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन वह एक जानी-मानी लेखिका हैं। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो, उन्होंने 16 फरवरी 1977 को मशहूर बिजनेसमैन निखिल नंदा से शादी की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्वेता और निखिल की मुलाकात कैसे हुई।
श्वेता बच्चन ने एक इंटरव्यू में सिमी गरेवाल को बताया था कि वह निखिल नंदा से मिलने के सिर्फ 10 दिन बाद ही जान गई थीं कि वह उन्हीं से शादी करना चाहती हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि निखिल से वह कब और कैसे मिली थीं।

श्वेता और निखिल की लव स्टोरी
श्वेता बच्चन अपने माता-पिता अमिताभ और जया बच्चन, और भाई अभिषेक बच्चन के साथ सिमी गरेवाल के शो में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात निखिल नंदा से मशहूर फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने करवाई थी, जब वह कॉलेज ब्रेक के दौरान मुंबई में थीं।
ये भी पढ़ें: Shweta Bachchan के बर्थडे पर भाई अभिषेक ने लुटाया प्यार, भाभी ऐश्वर्या राय ने नहीं किया कोई भी पोस्ट
श्वेता बच्चन ने कहा, "उन्होंने हमें मिलवाया और हमारी बातचीत हुई। हम तुरंत ही एक-दूसरे को पसंद करने लगे। मैं निखिल को सिर्फ 10 दिन से जानती थी जब उन्होंने मुझे प्रपोज किया था। मैंने केवल पांच मिनट सोचा और उन्हें हां कह दिया।"
दिलचस्प बात यह है कि श्वेता निखिल के साथ कभी डेट पर भी नहीं गई थीं। इस पर अमिताभ बच्चन ने मजाक में कहा, "मुझे उम्मीद है कि मेरे समधी खुश हैं और मेरा दामाद भी खुश है।" बता दें कि, श्वेता और निखिल के दो बच्चे हैं - नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा।
कौन हैं निखिल नंदा?
निखिल नंदा का जन्म 18 मार्च 1974 को हुआ था। वे वर्तमान में एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। 2018 में अपने पिता, राजन नंदा के निधन के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली। एस्कॉर्ट्स लिमिटेड एक इंजीनियरिंग कंपनी है, जिसे 1944 में उनके दादा, हर प्रसाद नंदा ने स्थापित किया था।
निखिल नंदा का बॉलीवुड कनेक्शन
निखिल नंदा का बॉलीवुड से गहरा नाता था। वे राज कपूर के नाती हैं, क्योंकि उनकी मां ऋतु नंदा, राज कपूर की बेटी थीं। इस तरह, वे ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर के भांजे हुए। करण-अर्जुन फेम करिश्मा कपूर, करीना कपूर और रणबीर कपूर उनके ममेरे भाई-बहन हैं। इस तरह, निखिल नंदा का कपूर खानदान से काफी गहरा रिश्ता है।
ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के दामाद Nikhil Nanda पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, आत्महत्या के लिए भी उकसाया, जानें पूरा मामला












Click it and Unblock the Notifications