Shweta Bachchan के बर्थडे पर भाई अभिषेक ने लुटाया प्यार, भाभी ऐश्वर्या राय ने नहीं किया कोई भी पोस्ट

Abhishek Bachchan Birthday Special: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन आज यानी 17 मार्च को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके छोटे भाई और एक्टर अभिषेक बच्चन ने खूब सारा प्यार लुटाया।

श्वेता बच्चन के जन्मदिन के मौके पर अभिषेक ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों भाई-बहन के बचपन की कुछ यादें देखने को मिली। उन सभी तस्वीरों की वीडियो बनाकर एक्टर ने पोस्ट की और साथ ही इमोशनल कर देने वाला बेहद खास कैप्शन भी लिखा।

Shweta Bachchan

अभिषेक बच्चन ने ये अनसीन वीडियो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, "हैप्पी बर्थडे श्वेताडी. मैं कहता और दिखाता नहीं हूं, लेकिन आप मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं. लव यू।" इस वीडियो में दोनों भाई-बहन को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। लेकिन दोनों को साथ देख ऐसा लग रहा है कि वह अपने बचपन में काफी नटखट थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बिग बी अपने लाडले बच्चों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। अभिषेक के इस पोस्ट को देख बहन श्वेता काफी भावुक हो गईं। उन्होंने कमेंट कर लिखा, "मैं लंच के लिए तुम्हारा इंतजार कर रही हूं। जल्दी आ जाओ मुझे भूख लगी है।' फिलहाल सोशल मीडिया पर ये वीडियो बार-बार देखा जा रहा है।

इसके अलावा श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा ने इंस्टा स्टोरी शेयर कर अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने बचपन की मां के साथ तस्वीर शेयर कर कैप्शन पर लिखा, "हैप्पी बर्थडे मॉम। आई लव यू।" बच्चन परिवार के अलावा श्वेता को तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने भी बर्थडे विश किया।

हालांकि श्वेता बच्चन की भाभी यानी ऐश्वर्या राय ने अपनी ननद के लिए कोई पोस्ट शेयर नहीं किया। ऐसे में एक बार फिर दोनों के बीच झगड़े को लेकर फिर से अफवाहें उड़ने लगी है। बता दें कि हाल ही में अंबानी परिवार के प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान श्वेता और ऐश्वर्या एकसाथ नजर आए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+