अमिताभ बच्चन के दामाद Nikhil Nanda पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, आत्महत्या के लिए भी उकसाया, जानें पूरा मामला
Nikhil Nanda: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा की मुश्किलें बढ़ गई। उन पर धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। निखिल नंदा एस्कॉर्ट्स कूबोता के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
ईटीवी भारत की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की डाटागंज पुलिस ने निखिल नंदा और एक ट्रैक्टर कंपनी के कई अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया है और अब इसकी जांच हो रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में निखिल नंदा, कंपनी के यूपी प्रमुख, क्षेत्रीय प्रबंधक, बिक्री प्रबंधक, शाहजहाँपुर के एक डीलर और तीन अन्य अधिकारियों पर आरोप लगा है। जिसके मुताबिक उन्होंने एक ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक को आत्महत्या करने के लिए उकसाया। इस दुखद घटना के बाद ही मामला दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: जब Shweta Bachchan ने कहा था,'मेरा फोन तक नहीं उठाती ऐश्वर्या', बताया किन आदतों की वजह से हैं दूरियां!
शिकायतकर्ता का आरोप है कि निखिल नंदा और कंपनी के अन्य अधिकारियों ने उनके भाई पर लगातार दबाव बनाया कि वह अधिक बिक्री करें। उनका कहना है कि इस दबाव के कारण उनके भाई की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। आरोप ये भी है कि यदि बिक्री का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो उनका डीलरशिप लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा और उनकी संपत्ति नीलाम कर दी जाएगी। जितेंद्र ने यह बातें अपने परिवार को बताई थीं।
उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 21 नवंबर 2024 को कंपनी के अधिकारियों का एक समूह जितेंद्र से मिलने आया और फिर से बिक्री बढ़ाने का दबाव डाला। इसके अगले ही दिन, 22 नवम्बर को जितेंद्र ने आत्महत्या कर ली। जितेंद्र के परिवार का कहना है कि पुलिस ने मामले पर कार्रवाई नहीं की, जब तक कि कोर्ट ने हस्तक्षेप नहीं किया। इसके बाद अदालत के आदेश पर इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई।
बता दें कि, निखिल नंदा, राज कपूर की बेटी रितु नंदा के बेटे हैं। वे बॉलीवुड के मशहूर जोड़े अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन के पति हैं। उनके दो बच्चे हैं, नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा।जो कि अपनी मां यानी श्वेता के साथ मुंबई में ही रहते हैं। निखिल कभी कभी उनसे मिलने के लिए मुंबई आते रहते हैं।
ये भी पढ़ें: Nikhil Nanda's Net Worth: महानायक अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा के पास है कितनी संपत्ति?












Click it and Unblock the Notifications