शोले के 50 साल पर भावकु हुई 'बसंती', बताया- आखिर सिप्पी की फिल्म क्यों हुई इतनी बड़ी हिट?
Sholay 50th Anniversary: भारतीय सिनेमा में अगर कोई फिल्म 'कल्ट क्लासिक' का दर्जा पाने की हकदार है, तो वह है 'शोले'। 1975 में रिलीज़ हुई यह फिल्म सिर्फ एक सिनेमाई अनुभव नहीं थी, बल्कि एक युग की शुरुआत थी। एक ऐसी कहानी, जो वक्त के साथ धुंधली नहीं पड़ी, बल्कि हर दशक में और भी चमकती चली गई।
आज 'शोले' (Sholay) को पूरे 50 साल हो गए हैं-और इस मौके पर फिल्म की सबसे यादगार और चहेती किरदार 'बसंती' यानी हेमा मालिनी भावुक हो उठीं। फिल्म के हर दृश्य, हर संवाद, हर किरदार को याद करते हुए हेमा मालिनी ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार शूटिंग शुरू की थी, तब उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह फिल्म इतिहास रच देगी।

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान हेमा जी ने अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा- "तब तो बस काम कर रहे थे... सोचा नहीं था कि यह फिल्म एक दिन भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी याद बन जाएगी। शोले मेरे दिल के बेहद करीब है।"
"अब वैसी शोले बनाना मुश्किल है": हेमा मालिनी
ड्रीम गर्ल ने कहा किलबहुत अच्छा लगता है। जब मैंने 'शोले' पर काम करना शुरू किया था, तो नहीं पता था कि यह फिल्म इतनी बड़ी हिट होगी... वो एक अलग दौर था... अब वैसी 'शोले' बनाना बहुत मुश्किल है।
हेमा मालिनी का यह भावुक बयान न केवल सिनेप्रेमियों के लिए खास है, बल्कि यह इस बात का भी प्रतीक है कि एक कलाकार अपने किरदार और कला के साथ किस कदर जुड़ जाता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो संदेश वायरल हो गया है और प्रशंसक एक बार फिर उस समय को याद कर रहे हैं जब 'बसंती' की टप्पर-टप्पर बोली सबके दिलों में बस गई थी।
'शोले' - भारतीय जनमानस का हिस्सा
15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई 'शोले' कोई आम फिल्म नहीं थी। यह वह फिल्म थी जिसने भारतीय सिनेमा को तकनीकी, भावनात्मक और कलात्मक रूप से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। फिल्म में अमिताभ बच्चन (जय), धर्मेंद्र (वीरू), हेमा मालिनी (बसंती), संजय कुमार (ठाकुर) और अमजद खान (गब्बर सिंह) जैसे कलाकारों ने अपने किरदारों में जान फूंक दी।
गब्बर सिंह का संवाद-"अरे ओ सांभा, कितने आदमी थे?"-आज भी देश के हर कोने में सुना जा सकता है। वीरू और बसंती की हंसी-ठिठोली, जय की गंभीरता और ठाकुर का बदला-इन सबने मिलकर शोले को केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय जनमानस का हिस्सा बना दिया।
तकनीकी लिहाज से 'शोले' की क्रांति
शोले तकनीक के स्तर पर भी उस समय से बहुत आगे की फिल्म थी। यह फिल्म 70mm के फॉर्मेट में बनाई गई पहली भारतीय फिल्म थी। इसमें पहली बार स्टीरियो साउंड टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया, जिससे दर्शकों को सिनेमाघर में एक नया अनुभव मिला। इसकी सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग आज भी फिल्म स्कूलों में अध्ययन का विषय हैं। सलिम-जावेद की लिखी इस फिल्म की पटकथा को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट्स में गिना जाता है।
क्यों आज भी प्रासंगिक है 'शोले'?
किरदारों की अमरता: वीरू, जय, गब्बर, बसंती-ये किरदार आज भी जिन्दा हैं।
संवादों की ताकत: "जो डर गया, समझो मर गया" या "तेरा क्या होगा कालिया?" जैसे संवाद आज भी लोगों की जुबान पर हैं।
भावनात्मक गहराई: फिल्म में दोस्ती, प्यार, बलिदान, बदला-हर भावना को गहराई से छुआ गया है।
ग्रामीण भारत की सच्चाई: शोले ने गांव, अपराध, पुलिस और सामाजिक संघर्षों को जिस यथार्थता से दिखाया, वह अद्भुत है।
बॉलीवुड और रीमेक का युग
आज के समय में जब बॉलीवुड लगातार रीमेक्स और साउथ फिल्मों के हिंदी वर्जन पर निर्भर होता जा रहा है, तब 'शोले' जैसी मौलिकता और पैन-इंडिया अपील वाली फिल्म की याद और भी अधिक प्रासंगिक हो जाती है। वर्तमान में कंटेंट की भीड़ के बीच 'शोले' जैसे स्थायी प्रभाव वाली फिल्में बनाना बड़ी चुनौती बन गई है। दर्शक आज भी उस सच्चाई, उस भावना और उस जुड़ाव को तरसते हैं जो शोले जैसी फिल्मों में नजर आता था।












Click it and Unblock the Notifications