Shefali Jariwala की मौत पर संदेह बरकरार,अब हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट का इंतजार, जानिए बड़े अपडेट

Shefali Jariwala: 'कांटा लगा' म्यूजिक वीडियो से रातों-रात मशहूर हुईं 42 वर्षीय शेफाली जरीवाला की मौत ने हर किसी को अंदर तक हिलाकर रख दिया है।अभिनेत्री की मौत का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है क्योंकि फोरेंसिक एक्सपर्टविस्तृत हिस्टोपैथोलॉजी और Chemical Analysis Report का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस जांच में किसी भी तरह की गड़बड़ी का पता नहीं चला है, अभी यही कहा जा रहा है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है।

इंडिया टूडे की खबर की मुताबिक कूपर अस्पताल के पांच फोरेंसिक डॉक्टरों के पैनल, जिन्होंने शेफाली जरीवाला के शरीर पर पोस्टमार्टम किया, ने मौत के कारण पर अपनी राय सुरक्षित रखी है। उन्होंने पोस्टमार्टम हिस्टोलॉजी के लिए नमूने और रासायनिक विश्लेषण के लिए संरक्षित विसरा को कलिना फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजा है।

Shefali Jariwala

कब होती है हिस्टोपैथोलॉजी? (Shefali Jariwala)

इस जांच से जुड़े पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिस्टोपैथोलॉजी केवल उन मामलों में की जाती है जहां ऑटोप्सी के दौरान मौत का कारण स्पष्ट नहीं होता है। एक बार जब दोनों के टेस्ट पूरे हो जाते हैं और एफएसएल द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी जाती है, तो मौत का कारण निर्धारित होता है।

क्या होती है हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट ? (Shefali Jariwala)

हिस्टोपैथोलॉजी एक चिकित्सकीय विज्ञान की शाखा है जिसमें शरीर के ऊतकों की Microscopic जांच होती है। मृत्यु के बाद, मृतक के महत्वपूर्ण अंगों जैसे - हृदय, यकृत (लिवर), फेफड़े, गुर्दे, मस्तिष्क आदि से ऊतक के छोटे-छोटे नमूने लिए जाते हैं। इन नमूनों को विशेष प्रक्रिया से सुरक्षित किया जाता है और सूक्ष्मदर्शी की मदद से उनकी बनावट और संरचना का अध्ययन किया जाता है। देखे गए परिवर्तनों के आधार पर मृत्यु का संभावित कारण लिखा जाता है - जैसे कि दिल का दौरा, फेफड़ों में संक्रमण, विषाक्तता, कैंसर, इत्यादि।

कानूनी और चिकित्सकीय महत्व (Shefali Jariwala)

  • हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना के मामलों में यह रिपोर्ट न्यायालय में निर्णायक साक्ष्य के रूप में काम करती है।
  • बीमा कंपनियां भी हिस्टोपैथोलॉजिकल निष्कर्षों के आधार पर दावों की पुष्टि करती हैं।
  • यदि मृत्यु का कारण कोई पुरानी बीमारी हो (जैसे हृदय रोग या कैंसर), तो यह रिपोर्ट परिवार को सचेत करने में मदद कर सकती है।
Shefali Jariwala

Shefali Jariwala के कमरे के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं

पुलिस अधिकारियों को जरीवाला के कमरे के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। मौत वाले दिन जरीवाला ने पूरे दिन उपवास किया था क्योंकि उस दिन उनके आवास पर पूजा थी लेकिन रात 8:30 बजे के बाद, उन्होंने कुछ बासी फ्राइड राइस खाए जो एक दिन पहले लाए गए थे और फिर फ्रिज में रखे थे।

बासी चावल खाने के बाद बिगड़ी Shefali Jariwala की तबीयत

फ्राइड राइस को गर्म करके खाया गया था लेकिन इसके बाद उनकी तबीयत खराब हुई। उन्हें बेचैनी और एसिडिटी महसूस हुई , इसलिए उसने 40 मिलीग्राम पैंटोप्राज़ोल और 30 मिलीग्राम डोमपेरिडोन की गोली ली। एक दिन पहले उन्होंने anti-ageing का इंजेक्शन लिया था।

पराग पत्नी को लेकर पहुंचे बेलेव्यू अस्पताल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उनकी बेचैनी रात 10:15 बजे के बाद बढ़ गई और लगभग 10:30 बजे वह बेहोश होकर गिर गईं। उनका शरीर कांपने लगा, जिसके बाद घर के कर्मचारियों ने उनके पति, पराग त्यागी को फोन करके बुलाया, जो अपने कुत्ते को टहलाने के लिए बाहर ले गए थे। पराग तुरंत ऊपर की ओर भागे और पुलिस को दिए अपने बयान में, उन्होंने कहा कि जब वह वापस ऊपर गए तो उसे शेफाली बेहोश थी जिसके बाद वे उसे अंधेरी पश्चिम के बेलेव्यू अस्पताल ले गए।

पुलिस अधिकारियों को रात 11:30 बजे कॉल मिली

बेलव्यू अस्पताल में शेफाली को भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया और उसके परिवार को शव को कूपर अस्पताल ले जाने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों को रात 11:30 बजे कॉल मिली और वे रात 11:45 बजे अस्पताल पहुंचे।

एंटी-एजिंग के लिए खुद ही दवाएं ले रही थीं Shefali Jariwala

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि 'हमने घर की जांच की और घर पर Glutathione इंजेक्शन, विटामिन-सी की गोलियां और कुछ अन्य दवाएं मिलीं। हमने डस्टबिन की जांच की और भोजन और इंजेक्शन के पैकेट एकत्र किए। हमें यह भी पता चला कि उनमें से कई दवाएं निर्धारित नहीं थीं या बहुत पहले निर्धारित की गई थीं। वह एंटी-एजिंग के लिए खुद ही दवाएं ले रही थी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+