'मेरी परी जहां भी हो खुश रहो', रोते- बिलखते पराग त्यागी ने की Shefali Jariwala की अस्थियां विसर्जित, Video
Shefali Jariwala: 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला की असमय मौत ने आम से लेकर खास तक को झकझोर कर रख दिया है। लोगों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि हंसती-खिलाखिलाती शेफाली अब इस दुनिया में नहीं है। शेफाली का पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है। पति पराग त्यागी का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपका सीना छलनी हो जाएगा।
वीडियो में पराग अपनी पत्नी शेफाली की समुद्र में अस्थियां विसर्जित करते दिखाई पड़ रहे हैं। वो बुरी तरह से टूटे हुए नजर आ रहे हैं, वीडियो में वो बार- बार आंसू पोंछते और खुद को संभालते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। पराग का ये वीडियो किसी की भी आंखें नम कर सकता है।

इस वीडियो पर कई लोगों ने टिप्पणी की है और शेफाली की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। अपनी पत्नी को 'परी' कहने वाले पराग त्यागी ने इससे पहले रोते हुए कहा था कि 'वो जहां भी है शांति से रहे , उसके लिए प्रार्थना कीजिए।'
27 जून को Shefali Jariwala की तबीयत बिगड़ी थी
गौरतलब है कि 27 जून की रात शेफाली की अचानक तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
आइए जानते है कि Shefali Jariwala की मौत के बारे में अभी तक क्या-क्या हुआ है?
- अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत की जांच अंबोली पुलिस स्टेशन की दो टीमें कर रही हैं।
- एनडीटीवी के मुताबिक शेफाली का पोस्टमॉर्टम कूपर अस्पताल में किया गया।
- अधिकारियों ने पुष्टि की कि पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी की गई थी।
- अंबोली पुलिस के मुताबिक 5 डॉक्टरों की एक टीम द्वारा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार की गई है।
Shefali Jariwala पिछले 8 सालों से कौन सी दवा ले रही थी?
- शुरुआत में, मामले की जांच फूड पॉइजनिंग के संदेह पर की गई थी।
- पुलिस अब शेफाली के मेडिकल इतिहास के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
- शेफाली पिछले 8 वर्षों में किन डॉक्टरों के संपर्क में थीं, उन्हें कौन सी दवाएं लिखी गईं, और क्या उन्होंने डॉक्टर से परामर्श किए बिना अपनी मर्जी से कुछ दवाएं लीं? इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
- पुलिस ने सात सीसीटीवी फुटेज के नमूने एकत्र किए हैं और परिवार के सदस्यों, घरेलू कर्मचारियों और उन लोगों सहित 14 लोगों के बयान दर्ज किए हैं जो शेफाली के साथ नियमित रूप से बातचीत करते थे।
'बिग बॉस 13' में भी दिखाई पड़ी थीं Shefali Jariwala
आपको बता दें कि 15 दिसंबर 1982 को जन्मी शेफाली साल 2002 में रातों-रात स्टार तब बनीं जब 'कांटालगा म्यूजिक वीडियो सामने आया। इस वीडियो ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की और शेफाली 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर हो गईं। वो 'बिग बॉस 13' का भी हिस्सा रह चुकी थीं। 2018 में शेफाली ने वेब सीरीज 'बेबी कम ना ' में भी काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications