Shefali Jariwala की मौत से गुमसुम है 'बेटा'! खाना-पीना छोड़ा, Parag Tyagi कर रहे हर संभव कोशिश
Shefali Jariwala: 'कांटा लगा रीमिक्स गीत' की चंचल और शोख हसीना शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं हैं, अभी भी लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि बेपनाह खूबसूरती की मल्लिका और शोख अदाओं वाली 'ग्लैमर्स गर्ल' अब कभी उनको दिखाई नहीं देगी। 42 साल की शेफाली की मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया गया है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है इसलिए मौत की असल वजह से लोग फिलहाल अंजान हैं।
मालूम हो कि 27 जून की देर रात शेफाली को उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग मूर्छित अवस्था में बेलेव्यू अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मॉडल की असमय मौत ने हर किसी को अंदर तक हिलाकर रख दिया है। आम हो या खास हर कोई शेफाली की मौत से सदमे में हैं, तो वहीं उनके मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

Shefali Jariwala का 'बेटा' उदास!
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शेफाली का 'बेटा' भी उनके निधन से एकदम दुखी है, उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि शेफाली का बेटा कौन?
तो आपको बता दें कि यहां बात हो रही है Shefali Jariwala के पेट डॉग 'सिम्बा' की, जिसे कि शेफाली अपने बच्चे की तरह प्यार करती थी और उसे कभी-कभी 'बेटा' कहकर भी बुलाती थी। उनके करीबी कहते हैं कि 'सिम्बा' पर शेफाली जान छिड़का करती थीं।
कौन है Shefali Jariwala का 'बेटा'? (Who is Simba)
गौरतलब है कि शेफाली की दो शादियां हुई थीं लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। साल 2020 में टाइम्स ऑफ इंडिया के दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि 'वो 15 साल की थी, तब मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थीं, हालांकि वो इलाज के बाद सही हो गईं लेकिन इसी बीमारी की वजह से वो कभी मां नहीं बन पाईं।'
बच्चे को गोद लेने की प्लानिंग कर रही थीं Shefali Jariwala
तब शेफाली ने कहा था कि 'इसलिए मैं अब बच्चे को गोद लेने की प्लानिंग कर रही हूं, मेरे इस फैसले का पति पराग ने भी समर्थन किया है, उन्होंने मुझसे कहा है कि तुम्हें एक मां बनना है ये बड़ी बात है, अब चाहे तुम बच्चे को जन्म दो या गोद लो, पसंद तुम्हारी है, मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा।'
'मैं एक बेटी को गोद लेना चाहती हूं' (Shefali Jariwala)
शेफाली ने कहा था कि 'ऐसे बहुत से बच्चे हैं जिन्हें एक प्यार भरे घर की जरूरत होती है और उनका मानना है कि वो ऐसे किसी बच्चे को एक खुशहाल जीवन देने में सक्षम हैं क्योंकि भगवान ने उन्हें पहले ही इतना कुछ दिया है।' शेफाली ने इंटरव्यू में एक बेटी को गोद लेने की इच्छा व्यक्त की थी।

Shefali Jariwala के घर 'सिम्बा' आ गया
हालांकि शेफाली ने किसी को गोद तो नहीं लिया लेकिन उनके घर पर 'सिम्बा' आ गया। आप शेफाली और पराग के कई वीडियो में 'सिम्बा' को बखूबी देख सकते हैं। शेफाली की मौत पर 'सिम्बा' भी उदास है, उसका ख्याल रखने के लिए पराग हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।
'ऐसी बेतुकी खबरें बनाना बंद करें
Shefali Jariwala के अंतिम संस्कार के बाद पराग को 'सिम्बा' को टहलाते देखा गया था, जिसके लिए कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने उन्हें ट्रोल भी किया था। इस पर पारस छाबड़ा ने पत्रकारों को फटकार लगाते हुए कहा था, 'ऐसी बेतुकी खबरें बनाना बंद करें।'
Shefali Jariwala ने कंप्यूटर एप्लिकेशन में स्नातक किया था
आपको बता दें कि 15 दिसंबर 1982 को जन्मी शेफाली ने कंप्यूटर एप्लिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की थी। 2002 में उन्होंने 'कांटा-लगा म्यूजिक वीडियो से दर्शकों के दिलों पर कब्जा किया था और वो 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर हुईं थीं। इसके बाद वो बहुत सारे वीडियो में भी नजर आईं, वो 'बिग बॉस 13' का भी हिस्सा रह चुकी थीं।
वेब सीरीज 'बेबी कम ना ' में किया था काम
2018 में, उन्होंने एएलटी बालाजी की वेब सीरीज 'बेबी कम ना ' में श्रेयस तलपड़े के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। पराग और शेफाली ने 'नच बलिए सीजन 5' और '7' में भी एक साथ भाग लिया था। शेफाली सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से भी एक थीं।












Click it and Unblock the Notifications