मिस्र के ट्रैवल एजेंट को शाहरुख ने भेजा तोहफा, जानिए क्या है वजह?
मुंबई, 23 जनवरी। बॉलीवुड के बेताज बादशाह शाहरुख खान को उनके फैंस यूं ही नहीं किंग खान बुलाते हैं, इसके पीछे शाहरुख खान की दरियादिली और लोगों की हर संभव मदद करने की लालसा है। यूं तो शाहरुख बड़े पर्दे पर अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर किसी को अपना दीवाना बना लेते हैं और हर कोई उनका फैन हो जाता है। लेकिन बड़े पर्दे से इतर भी शाहरुख खान दिल के बादशाह हैं और अपने फैंस का पूरा खयाल रखते हैं। दरअसल हाल ही में एक खबर वायरल हुई थी जिसमे मिश्र के एक ट्रैवेल एजेंट ने भारतीय महिला से बिना टिकट के पैसे लिए उनका टिकट बुक कर दिया क्योंकि वह शाहरुख खान के देश से हैं।
Recommended Video

किंग खान के चलते किया भरोसा
शाहरुख खान को जब इस खबर के बारे में पता चला तो किंग खान ने मिश्र के इस खास व्यक्ति का अपने ही अंदाज में शुक्रिया अदा किया है। शाहरुख खान ने ट्रैवेल एजेंट की अपनी तस्वीर ऑटोग्राफ के साथ भेजी है। दरअसल अश्विनी देशपांडे ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके लिखा कि मुझे मिस्र में अपने ट्रैवेल एजेंट को पैसे भेजने थे, मुझे पैसे भेजने में कुछ दिक्कत हो रही थी तो ट्रैवेल एजेंट ने कहा कि आप शाहरुख खान के देश से हैं, मैं आप पर भरोसा करता हूं, मैं आपका टिकट बुक कर दूंगा, आप मुझे बाद में पैसे दे दीजिएगा। किसी भी दूसरे देश के व्यक्ति के लिए मैं ऐसा नहीं करूंगा, लेकिन आप शाहरुख के लिए कुछ भी करूंगा।

महिला ने ट्वीट कर शेयर की थी यह स्टोरी
इस पोस्ट में अश्विनी देशपांडे ने शाहरुख खान को भी टैग किया था। 31 दिसंबर 2021 को अश्विनी ने यह ट्वीट किया था। इसके बाद अश्निनी अपने पति के साथ इस ट्रैवेल एजेंट से मिलने के लिए पहुंची। ट्रैवल एजेंट के साथ अश्विनी ने तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है। तस्वीर साझा करते हुए अश्विनी ने लिखा, मेरे पति और मैं आखिरकार इस व्यक्ति से मिल रहे हैं। मैंने उन्हें बताया कि आपकी इस कहानी को कितने लोगों ने पसंद किया। इस ट्वीट में अश्विनी ने शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज को टैग करते हुए लिखा, मैं बहुत खुश हो जाउंगा अगर शाहरुख खान अपने ऑटोग्राफ के साथ तस्वीर भेजें, अगर संभव हो तो मेरी बेटी का नाम भी उसमे लिख दें। मुझे पर्सनल मैसेज करें अगर ऐसा संभव हो तो, शुक्रिया।

शाहरुख ने मिस्र के दोस्त को कहा शुक्रिया
अश्विनी देशपांडे का यह ट्वीट शाहरुख खान तक पहुंचा और किंग खान ने मिस्र के फैन की ख्वाहिश को पूरा किया। शाहरुख ने ट्रैवेल एजेंट को एक खास मैसेज, और तस्वीर पर ऑटोग्राफ किया हुआ फ्रैम भेजा। खुद अश्विनी ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। अश्विनी ने लिखा, इस कहानी का बेहतरीन अंत, शाहरुख खान द्वारा साइन की हुई तीन तस्वीरं मेरे पास पहुंची हैं, जिसमे से एक पर शाहरुख खान का खूबसूरत संदेश मिस्र के ट्रैवेल एजेंट के लिए है। दूसरी मेरी बेटी के लिए खास संदेश और ट्रैवेल एजेंट के लिए शाहरुख की तस्वीर पर ऑटोग्राफ।












Click it and Unblock the Notifications