'तरस गई थी उनके दीदार को लेकिन वो आए तो दीवाना बना गए', क्या महिमा को थी Shah Rukh Khan से मोहब्बत?
Shah Rukh Khan: आज बॉलीवुड का बादशाह 60 बरस का हो गया, भरोसा ही नहीं होता है कि पर्दे पर युवाओं को मोहब्बत के रूहानी एहसास से रूबरू कराने वाले शाहरुख खान ने आज 60 का आंकड़ा छू लिया है। सुबह से ही उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की भरमार है, चारों ओरट हैप्पी बर्थडे शाहरुख खानट का शोर है।
एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से रजट पटल का 'किंग' बनना कोई आसान काम नहीं है लेकिन शाहरुख ने अपनी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया, वैसे तो शाहरुख के जीवन के बहुत सारे यादगार पहलू हैं, जिनके बारे में लोग जानते हैं लेकिन एक दिलचस्प किस्सा उनकी फेवरेट कोस्टार महिमा चौधरी ने हाल ही में सुनाया था।

दरअसल फिल्म 'परदेस' से रूपहले पर्दे पर कदम रखने वाली महिमा चौधरी के पहले कोस्टार शाहरुख खान ही थे, फिल्म मेगाहिट थी, जिसने रातों-रात महिमा को स्टार बना दिया था। फिल्म में गंगा-अर्जुन (महिमा-शाहरुख) की दोस्ती ने लोगों के जेहन में दोस्ती की ऐसी खूबसूरत तस्वीर खींची थी, जो आज भी ब्लर नहीं हुई है।
' Shah Rukh Khan बहुत ही मेहनती इंसान हैं'
महिमा चौधरी ने हाल ही में 'रेडियो नशा' ऑफिशियल से बातचीत करते हुए कहा था कि 'शाहरुख खान बहुत ही मेहनती और जिंदादिल इंसान हैं, उनके पास कहानियों की भरमार है, मुझे आज भी याद है कि परदेस के सेट पर हम सभी नए थे और शाहरुख खान के आने का बेसब्री से इंतजार करते थे, हमें उनके बस एक हाय का वेट होता था।'
'मैं तो उनको टेक देते वक्त निहारा करती थी' (Shah Rukh Khan)
'परदेस के शुरुआती 15-20 दिन हमें उनका काफी इंतजार करना पड़ा था ,सच बताऊं तो हम सभी तरस गए थे उनके दीदार को लेकिन जब वो आए तो ऐसे आए कि लगा कि वो तो कब से हमारे साथ थे, उनकी बात, उनकी एक्टिंग सब बहुत इंप्रेसिव था, मैं तो उनको टेक देते वक्त निहारा करती थी, जिससे देख सकूं कि वो कैसे टेक देते हैं, यकीन मानिए वो दीवाना बना गए, हमें तो पहले से ही क्रश था लेकिन जब उनके साथ काम करने का मौका मिला तो सच मानिए बहुत अच्छा लगा।'
Shah Rukh Khan तो 'परदेस' में भी 'मोहब्बतें' फैलाते हैं
'तो ये है शाहरुख खान, जिनके मोहपाश में आज भा उनके कोस्टार बंधे हुए हैं। उम्र का आंकड़ा भले ही कुछ कहे लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि आज भी शाहरुख के आंखों की कशिश किसी को भी 'दीवाना' बना सकती है।
'मोहब्बतें' में इंसान 'बाजीगर' बन जाता है
शाहरुख खान तो 'परदेस' में भी 'मोहब्बतें' फैलाते है, उनकी 'चाहत' ही ऐसी है कि इंसान झूमकर कहता है 'दिल तो पागल है' और ये मोहब्बत तो 'दिल से' होती है इसलिए ना तो वहां कोई 'डर' होता है और ना ही किसी 'अंजाम' से दिल डरता है क्योंकि 'मोहब्बतें' में इंसान 'बाजीगर' बन जाता है।
'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' (Mahima Chaudhry)
आपको बता दें कि इन दिनों महिमा चौधरी भी एक सोशल मीडिया क्लिप की वजह से काफी चर्चित हैं, उनकी हाल ही में एक तस्वीर सुधीर मिश्रा के साथ वायरल हुई थी, जिसमें दोनों दुल्हा-दुल्हन के गेटअप में थे, जिसके बाद सोशल पर चर्चा होने लगी कि महिमा ने दूसरी शादी कर ली है। हालांकि बाद में पता चला कि ये प्रमोशनल शूट था, सुधीर मिश्रा के साथ 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' फिल्म का, जिसमें महिमा उनके साथ काम कर रही हैं, ये एक कॉमेडी फिल्म है।














Click it and Unblock the Notifications