Jyoti Singh: क्या है 30Cr एलिमनी का सच? ज्योति सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'बस 15 दिन और पवन सिंह मेरे'
Jyoti Singh: बिहार विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती जारी है, 6 नवंबर को यहां पर पहले चरण का मतदान होना है, जिसके लिए सभी दलों ने एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है। इस बार के चुनाव में पॉवर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी चुनाव लड़ रही हैं। वो रोहतास जिले की काराकाट विधानसभा सीट (संख्या 213) निर्दलीय चुनावी अखाड़े में उतरी हैं।
पवन सिंह से सम्मान की मांग करने वाली ज्योति सिंह ने पहली बार एलिमनी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।दरअसल उनके बारे में खबरें थी कि उन्होंने पवन सिंह से भरण-पोषण (एलिमनी) में 30 करोड़ रुपये की डिमांड की है।

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए ज्योति सिंह ने कहा ' सब झूठ है, फरेब है और गलत है, ये सब मुझे बदनाम करने की साजिश है, जब पति साथ छोड़ दे तो पैसा क्या करेगा, ये सब मुझे बदनाम करने के लिए कहा गया है, इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है।'
'मैंने कभी 30 करोड़ रुपये की मांग नहीं की' (Jyoti Singh)
उन्होंने आगे कहा कि 'अदालत में एक प्रक्रिया होती है जिसमें भरण-पोषण की बात की जाती है, लेकिन यह कोई तय राशि नहीं होती है। मैंने कभी भी 30 करोड़ रुपये की मांग नहीं की, यदि कोई इसे साबित कर दे, तो मैं किसी भी सजा के लिए तैयार हूं।'
'शादी के सात साल बाद भी संतान नहीं' (Jyoti Singh)
ज्योति सिंह ने इस बात पर भी दुख व्यक्त किया कि शादी के सात साल बाद भी उन्हें संतान सुख प्राप्त नहीं हुआ है। ज्योति सिंह ने News Tak को यह भी बताया कि जब तक उनका पवन सिंह से तलाक नहीं हो जाता, वह उनकी पत्नी ही कही जाएंगीं। उन्होंने भारतीय नारी होने और विवाह के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि 'वह तलाक न होने देने की हर संभव कोशिश करेंगी।'

'बस 15 दिन में पवन सिंह मेरे होंगे' (Jyoti Singh)
ज्योति का यह भी कहना है कि 'पवन सिंह के परिवार ने भी मुझसे दूरी बना ली है, वो मेरे से बात नहीं करते हैं, मैंने कई बार उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मैं दावे के साथ कहती हूं कि बस 15 दिन मुझे मिले पवन सिंह के साथ ना, देखिए मैं उन्हें पूरी तरह से अपना बना लूंगी।'
'मुझे पता है मेरे सिंदूर की ताकत' (Jyoti Singh)
'मांग का सिंदूर कोई मजाक नहीं है, मेरी शादी हुई है उनसे और जब तक तलाक नहीं होता है, तब तक मैं ही उनकी पत्नी रहूंगी, मेरी पहचान हैं वो, इसलिए कोई कुछ भी कहे, मुझे पता है मेरे सिंदूर की ताकत।'












Click it and Unblock the Notifications