Bihar Chunav 2025: किसे बनना चाहिए बिहार का मुख्यमंत्री? Akshara Singh ने लिया चौंकाने वाला नाम, लोग हैरान
Akshara Singh: बिहार चुनाव की वजह से सियासी पारा चरम पर है, इस बार कई भोजपुरी सितारे भी चुनावी मैदान में हैं, जिनके चुनाव प्रचार में जबरदस्त ढंग से भीड़ भी जुट रही है, अब ये भी़ड़ वोट में तब्दील होगी या नहीं ये तो 14 नवंबर को पता चलेगा, जिस दिन चुनावी नतीजे सामने आएंगे ।
लेकिन इसी बीच भोजपुरी फिल्मों की चुलबली और खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह ने एक बहुत ही चौंकाने वाला बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

दरअसल अक्षरा सिंह ने हाल ही में Voice Hub को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उनसे सवाल किया गया था कि 'वो बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में किसे देखना चाहती हैं? इस पर अक्षरा ने बहुत ही चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 'अक्षरा सिंह को।'
'मैं ही सिर्फ बदलाव ला सकती हूं' (Akshara Singh)
इस जवाब की उम्मीद किसी को नहीं थी लेकिन अक्षरा ने ऐसा कहकर सभी को हैरानी में डाल दिया।इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मुझे लगता है कि बिहार में जिस बदलाव की जरूरत है वो बदलाव मैं ही सिर्फ ला सकती हूं इसलिए सीएम की कुर्सी पर मुझे ही बैठना चाहिए।'
'अपने स्तर का किसी को नहीं मानतीं'
अभिनेत्री ने आगे कहा कि 'वह खुद को अपने स्तर का किसी को नहीं मानतीं और उनकी सबसे बड़ी इच्छा है कि बिहार खूब तरक्की करे।'
राजनीति में कई रूचि नहीं है: Akshara Singh
हालांकि इसके पहले के कई इंटरव्यू में अक्षरा ने साफतौर पर कहा है कि 'उनकी राजनीति में कई रूचि नहीं है और वो जो काम कर रही हैं, उसी में खुश हैं और उसे ही बहुत अच्छे से करना चाहती हैं।

'वो सरेआम मेरा अपमान करते हैं'
यही नहीं उन्होंने खेसारी लाल यादव, जो कि छपरा से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, के बारे में कहा था कि 'वो सरेआम मेरा अपमान करते हैं, ऐसे में उनका प्रचार करने का प्रश्न ही नहीं उठता है।'
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का किया समर्थन
तो वहीं उन्होंने पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का समर्थन किया था और कहा था कि 'बतौर महिला ज्योति सिंह जो कर रही हैं, वह कोई साहसी इंसान ही कर सकता है।'

फिलहाल अक्षरा अपने इस बयान की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं और उनके फैंस उनकी तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि 'अक्षरा जी आप आगे बढ़ें. हमें भी लगता है कि आप मुख्यमंत्री बन सकती हैं।' तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ' अक्षरा आपको जरूर राजनीति में आना चाहिए, आप जैसे लोगों की जरूरत है बिहार को।'












Click it and Unblock the Notifications