Malaika-Arbaaz के तलाक पर सालों बाद सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'कुछ भी गलत हुआ है तो...'
Salman Khan: सलमान खान के भतीजे अरहान खान ने अपना नया पॉडकास्ट 'डंब बिरयानी' शुरू किया। जिसमें एक्टर बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान सलमान खान ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने कई सालों बाद अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के तलाक पर रिएक्ट किया।
सलमान खान ने पॉडकास्ट के दौरान बताया कि मलाइका-अरबाज के तलाक को अरहान खान ने कैसे डील किया। उन्होंने कहा कि, "आप कई उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं। माता-पिता के तलाक के बाद, आपको खुद ही आगे बढ़ना होगा। एक दिन आपका अपना परिवार होगा। इसलिए आपको अपना खुद का परिवार बनाने के लिए इस पर काम करना होगा।"

सलमान खान ने आगे कहा कि, "भले ही दो लोगों ने एक साथ कितना भी अच्छा समय बिताया हो, लेकिन अगर उन्हें लगता है कि उनके साथ कुछ भी गलत हुआ है तो उन्हें फिर छोड़ने की ताकत होनी चाहिए। उसे खत्म कर दो और इस तरह सोचो की ये 6 महीने पहले ही खत्म हुआ था, ताकि उस दर्द से गुजरने में आसानी हो।"
ये भी पढ़ें: क्या जल्द शादी करने वाले हैं Arjun Kapoor? मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद बोले-'जब मेरी बीवी का वक्त आएगा...'
बता दें कि, अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में शादी की थी। ये शादी दो अलग-अलग धर्म से हुई थी। उस वक्त दोनों की लव स्टोरी के हर जगह चर्चे होते थे। इसके बाद मलाइका ने अपने बेटे अरहान खान को जन्म दिया। लेकिन शादी के 19 साल बाद अचानक कपल के तलाक की खबर आई। साल 2017 में ये दोनों अलग हो गए।
मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज खान की जिंदगी में शूरा खान आईं और फिर कपल ने साल 2023 में सीक्रेट वेडिंग की। वहीं मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट करने लगीं। लेकिन रिलेशनशिप के 5 साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। पिछले साल 2024 में अर्जुन ने एक इवेंट के दौरान खुद बताया कि वह अब सिंगल हैं और उनकी लाइफ में कोई नहीं है।
ये भी पढ़ें: Malaika Arora ने अर्जुन कपूर के 'सिंगल' कमेंट पर तोड़ी चुप्पी, ब्रेकअप पर कहा-'उन्होंने जो किया...'












Click it and Unblock the Notifications