Malaika Arora ने अर्जुन कपूर के 'सिंगल' कमेंट पर तोड़ी चुप्पी, ब्रेकअप पर कहा-'उन्होंने जो किया...'
Malaika Arora On Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक थे। फैंस को उम्मीद थी कि कपल इस साल शादी कर सकते हैं, लेकिन 2024 में इस जोड़ी ने अलग होने का फैसला किया। इसके बाद से दोनों लगातार चर्चा में हैं।
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के 'सिंगल' कमेंट पर तोड़ी चुप्पी
दरअसल हाल ही में, अर्जुन कपूर ने फिल्म 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन के दौरान एक इवेंट में यह कंफर्म किया कि वह अब सिंगल हैं। हालांकि इस मामले में अब तक मलाइका अरोड़ा ने चुप्पी साधी थी, लेकिन आखिरकार एक्ट्रेस अपना पहला रिएक्शन दिया है।

Malaika Arora On Arjun Kapoor: अर्जुन के 'सिंगल' पर किया रिएक्ट
ई-टाइम्स से एक बातचीत में मलाइका ने अर्जुन कपूर के सिंगल होने की चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वह अपनी ज़िंदगी के कुछ पहलुओं को निजी रखना चाहती हैं। एक्ट्रेस बोलीं, "मैं कभी भी सार्वजनिक मंच पर अपनी निजी ज़िंदगी के बारे में बात नहीं करूंगी। जो भी अर्जुन ने कहा है, वह पूरी तरह से उनका अधिकार है।"
ये भी पढ़ें: क्यों हुआ मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप? Malaika की उम्र को लेकर उठा सवाल, सामने आया ऐसा सच
मलाइका ने इस साल की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि हम सब आगे बढ़ें और नए साल का स्वागत करें, जिससे उनकी ज़िंदगी में एक नई शुरुआत हो सके।
Malaika Arora On Arjun Kapoor: अर्जुन ने किया था ब्रेकअप का ऐलान
इससे पहले, एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसे एक पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसमें अर्जुन कपूर माइक थामे हुए थे, और इस दौरान जैसे ही भीड़ ने मलाइका का नाम लिया, अर्जुन ने पहली बार अपने ब्रेकअप पर बात की। मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा, "नहीं, अब मैं सिंगल हूं, रिलैक्स करो।"
वहीं, कुछ दिन पहले, मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्हें तीन ऑप्शन्स दिए गए थे: "इन अ रिलेशनशिप," "सिंगल," और "हेहेहे।" मजाकिया अंदाज में उन्होंने तीसरा ऑप्शन चुना, जिससे उनके फैंस भी खूब हंसे। सोशल मीडिया पर मलाइका का ये पोस्ट खूब वायरल हुआ था।
Malaika Arora On Arjun Kapoor: लंबे समय तक मलाइका-अर्जुन ने किया डेट
बता दें कि, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में थीं। अर्जुन कपूर ने साल 2024 का नया साल भी अकेले सेलिब्रेट किया। इसके बाद अर्जुन के जन्मदिन पर मलाइका ने एक भी पोस्ट नहीं साझा किया, यहां तक कि वह एक्टर की बर्थडे पार्टी में भी शामिल नहीं हुई थीं। जिसके बाद कपल के ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ा।
Malaika Arora On Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट
अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म "सिंघम अगेन" में देखा गया थ। जिसमें एक्टर के नेगेटिव रोल को काफी पसंद किया गया। उनकी शानदार परफॉर्मेंस से खूब सुर्खियां बटोरीं। इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, रणवीर सिंह, और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की।
ये भी पढ़ें: Malaika Arora ने शादीशुदा महिलाओं को दी ऐसी सलाह, फाइनेंस को लेकर बोलीं- 'बैंक अकाउंट को अपने पास...'












Click it and Unblock the Notifications