क्या जल्द शादी करने वाले हैं Arjun Kapoor? मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद बोले-'जब मेरी बीवी का वक्त आएगा...'
Arjun Kapoor On Marriage Plans: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का प्रमोशन करने में बिजी हैं। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अर्जुन कपूर से उनकी शादी के प्लान के बारे में पूछा गया।
अर्जुन कपूर उन एक्टर्स में शुमार हैं जो कि अपने ब्रेकअप और पैचअप को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर एक्टर कब शादी करेंगे। अब एक्टर ने खुद ही इन सवालों का जवाब दे दिया है। अर्जुन ने कहा, "अगर कुछ होगा, तो मैं सबको बताऊंगा। आज का दिन फिल्म के बारे में बात करने और इसे मनाने का है।'

अर्जुन कपूर ने आगे कहा, 'मैं फिल्म के बारे में ही बात करूंगा। जब भी मुझे आरामदायक लगेगा, तब मैंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बातें की हैं, और जब समय सही होगा, तो हम और बात करेंगे।" उनकी यह बात यह स्पष्ट करती है कि वह मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद फिलहाल अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: Arjun Kapoor ने सौतेली मां श्रीदेवी के बारे में कही ये बात, एक्ट्रेस को मां नहीं बल्कि दिया खास नाम
अर्जुन ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, "मेरे लिए, इस वक्त मुझे अपनी हसबैंड की बीवी होने का जश्न मनाना है। और जब समय आएगा, तो अपनी पत्नी के बारे में बात करेंगे।" इस बयान से फैंस और मीडिया के बीच हलचल मच गई, क्योंकि यह सवाल खड़ा हुआ कि क्या वह अपनी शादी के बारे में संकेत दे रहे हैं या फिर सिर्फ अपनी निजी जिंदगी से ध्यान हटा रहे हैं।
पिछले साल अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी थी। अर्जुन ने राज ठाकरे के घर पर आयोजित एक दीवाली पार्टी में इस बात का खुलासा किया था कि वह अब सिंगल हैं। एक्टर के इस बयान से साफ हो गया था कि उनका मलाइका संग 6 साल का रिश्ता टूट गया है। हालांकि फैंस उनके इस फैसले से काफी निराश हुए थे।
वहीं अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ जल्द ही रोमांटिक कॉमेडी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा और पति-पत्नी के बीच नोकझोक से भरी हुई है। ये फिल्म 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें: Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर को किस पर आया गुस्सा? क्यों हुए आग बबूला? सरेआम कह दी ऐसी बात












Click it and Unblock the Notifications