Saif Ali Khan: 16 जनवरी की उस रात क्या-क्या हुआ? सैफ अली खान ने पुलिस को बताया हमले का पूरा सच
Saif Ali Khan News: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के साथ 15-16 जनवरी की रात 2 बजकर 32 मिनट पर क्या-क्या हुआ? इसको लेकर मुंबई की बांद्रा पुलिस ने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से पूछताछ की है। साथ ही, बांद्रा पुलिस ने सैफ अली खान के बयान भी दर्ज किए है। इस दौरान सैफ अली खान ने पुलिस को उस रात हुए हमले का पूरा सच बताया।
दरअसल, 15-16 जनवरी की रात सैफ अली खान पर बांग्लादेश के रहने वाले मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी रीढ़ की हड्डी के पास 2.5 इंच का टुकड़ा भी डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके निकाला था। फिलहाल सैफ अली खान अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए है।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने सैफ अली खान के बयान दर्ज किए है। अपने बयान में सैफ अली खान ने उस रात का पूरा सच अब बांद्रा पुलिस को बताया है। आइए जानते है क्या-क्या कहा सैफ अली खान ने...?
पत्नी करीना के साथ बेडरूम में थे सैफ अली खान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अली खान ने बांद्रा पुलिस को बताया कि 16 जनवरी की रात वह और उनकी पत्नी करीना कपूर 11वीं मंजिल पर अपने बेडरूम में थे, जब उन्होंने अपनी नर्स एलियामा फिलिप की चीखें सुनीं। वे जहांगीर के कमरे की ओर भागे जहां एलियामा फिलिप भी सोती थीं। वहां उन्होंने एक अजनबी को देखा। जहांगीर भी रो रहा था।
अनजान शख्स को पकड़ लिया था
सैफ अली खान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अनजान शख्स को पकड़ लिया था। इसी दौरान हमलावर ने हमला कर दिया था, जिससे सैफ घायल हो गए। हमलावर ने पीठ, गर्दन और अन्य जगहों पर कई बार चाकू से हमला किया था। इस दौरान उन्होंने किसी तरह खुद को छुड़ाया और हमलावर को पीछे धक्का दिया।
हर कोई सदमे और डर में था
सैफ अली खान ने पुलिस को बताया कि इस बीच उनकी नर्स ने जहांगीर को कमरे से निकाला और उसे बंद कर दिया। इस दौरान हर कोई सदमे और काफी डर में था कि यह आदमी उनके घर में कैसे घुस आया। हमलावर ने फिलिप पर भी चाकू से हमला किया था। फिलहाल मुंबई पुलिस ने सैफ के परिवार को सुरक्षा प्रदान की है।
अब तक की जांच में इन बातों का हुआ खुलासा
खबर के मुताबिक, अभी तक की पुलिस जांच में पता चला है कि बांग्लादेश का रहने वाला शख्स मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद 15-16 जनवरी की रात चोरी के इरादे से सैफ अली खान के अपार्टमेंट में घुसा था। इमारत की आठवीं मंजिल तक सीढ़ियों से पहुंचा। इसके बाद पाइप के सहारे 12वीं मंजिल पर चढ़ा और बाथरूम की खिड़की के रास्ते सैफ के फ्लैट में घुसा।
नहीं पता था यह सैफ अली खान का घर है
इतना ही नहीं, आरोपी शरीफुल ने बताया कि उसने बिल्डिंग के कई फ्लैट के डक्ट चेक किए, पर सभी डक्ट सील होने की वजह से दूसरों के घरों में नहीं घुस सका। पूरी बिल्डिंग में सिर्फ सैफ अली खान का बैकडोर खुला था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे नहीं पता था कि वो सैफ अली खान के घर में घुसा है।
ये भी पढ़ें: 'सैफ एक कचरा, बांग्लादेशी उठा नहीं पाए', महाराष्ट्र के मंत्री ने दिया विवादित बयान, वायरल हुआ वीडियो
पुलिस रीक्रिएट किया क्राइम सीन
सुबह न्यूज देखकर उसे पता चला कि वो बड़े बॉलीवुड एक्टर के घर में दाखिल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग के मेन डोर का CCTV बंद था, लेकिन कुछ फ्लैट के प्राइवेट CCTV चालू थे। बता दें कि पुलिस ने इस घटना का क्राइम सीन रीक्रिएट भी किया। इस दौरान पुलिस आरोपी शरीफुल इस्लाम को सैफ के घर से करीब 500 मीटर दूर ले गई थी।
बाथरूम की खिड़की से घुसा था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी बाथरूम की खिड़की से ही सैफ के घर में घुसा था और हमले के बाद यहीं से भागने में सफल भी हुआ था। हालांकि, आरोपी जब सैफ की बिल्डिंग में दाखिल हुआ तब गार्ड सो रहे थे। आरोपी ने मेन गेट और गलियारे में सीसीटीवी न होने का फायदा उठाया। आवाज न हो, इसलिए जूते उतार दिए और मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।
ये भी पढ़ें: Nitesh Rane: सैफ अली खान को 'कचरा' कहने वाले कौन हैं नितेश राणे? विवादों से रहा हैं पुराना नाता
चाकू का तीसरा हिस्सा भी पुलिस ने किया बरामद
सैफ के बेटे जहांगीर के कमरे से आरोपी की टोपी मिली थी। इस टोपी में मिले बाल को पुलिस ने DNA टेस्ट के लिए भेज दिया था। इतना ही नहीं, मुंबई पुलिस ने सैफ पर हमले में इस्तेमाल चाकू का तीसरा हिस्सा बरामद किया है। आरोपी शरीफुल ने इसे बांद्रा झील के पास फेंक दिया था। इससे पहले चाकू का एक हिस्सा घटनास्थल पर पाया गया था।
सैफ ने ऑटो ड्राइवर से की थी मुलाकात
वहीं, 2.5 इंच लंबे चाकू का दूसरा हिस्सा सैफ के शरीर के अंदर से सर्जरी के जरिए निकाला गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सैफ अली खान ने अस्पताल ले जाने वाले ऑटो ड्राइवर भजन सिंह से मुलाकात की। सैफ और उनकी मां शर्मिला ने भी ड्राइवर को शुक्रिया कहा।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan: सैफ को हॉस्पिटल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर को चाहिए गिफ्ट, जानिए किस चीज की डिमांड












Click it and Unblock the Notifications