Saif Ali Khan: सैफ को हॉस्पिटल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर को चाहिए गिफ्ट, जानिए किस चीज की डिमांड
Saif Ali Khan: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान मीडिया ही नहीं, सोशल मीडिया तक की सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, सैफ अली खान पर 15-16 जनवरी की रात चाकू से हमला हुआ था। इस हमले के उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां से अब वे डिस्चार्ज हो चुके है।
सैफ अली खान पर जिस रात हमला हुआ, उसके बाद वो बेटे तैमूर के साथ ऑटो में अस्पताल पहुंचे थे। सैफ जिस ऑटो से अस्पताल पहुंचे थे, उन्होंने उस ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा से हाल ही में मुलाकात की। सैफ अली खान और ऑटो ड्राइवर की मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अली खान और उनके परिवार ने हॉस्पिटल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा से मुलाकात की। इस दौरान सैफ अली खान ने उनके कंधे पर हाथ रखा और पूरी रिस्पेक्ट के साथ उन्हें हॉस्पिटल बुलाकर शुक्रिया अदा किया। वहीं उनकी अम्मी शर्मिला टैगोर ने भी हाथ जोड़कर थैंक्यू कहा है।
इतना ही नहीं, सैफ ने मदद करने के लिए ऑटो ड्राइवर को 50 हजार रुपये का इनाम भी दिया है। हालांकि, अब ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा को सैफ से कुछ और गिफ्ट चाहिए। ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा की मानें तो उन्होंने कहा कि मैं कुछ मांग नहीं रहा, मगर उनकी इच्छा होगी और वे देना चाहेंगे तो मैं ले लूंगा।
ये भी पढ़ें: Nitesh Rane: सैफ अली खान को 'कचरा' कहने वाले कौन हैं नितेश राणे? विवादों से रहा हैं पुराना नाता
हालांकि, ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा ने एक्टर के परिवार से कुछ नहीं मांगा, पर एक गिफ्ट उन्हें चाहिए। आपको बता दें कि ऑटो ड्राइवर भजन सिंह मुंबई में किराए के घर पर रहते हैं और जिस रिक्शे को वो चला रहे हैं, वो भी उनका खुद का नहीं बल्कि किराए का है। इसके लिए भी भजन सिंह रेंट देते हैं।
ऐसे में सोशल वर्कर ने सैफ अली खान से अपील की है, उन्हें एक ऑटो रिरक्शा गिफ्ट करना चाहिए। भजन सिंह को भी ऑटो रिक्शा ही गिफ्ट में चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सैफ अली खान मुझे तोहफे में नया रिक्शा देना चाहेंगे तो मैं उसे स्वीकार कर लूंगा। हालांकि, मुझे कोई लालच नहीं है।
सैफ से क्या हुई बात?
ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सैफ और उनके परिवार ने मेरा स्वागत किया..खूब धन्यवाद दिया। उनकी माताजी भी थीं, उन्होंने बोला कि आपने जो किया बहुत अच्छा किया। मैंने शर्मिला टैगोर जी के पैर भी छुए। उन्होंने मुझे आशीर्वाद भी दिया। हमने फोटोज क्लिक कराए।
50 हजार का इनाम भी दिया
भजन सिंह राणा ने बताया सैफ ने इस मदद के लिए उन्हें 50 हजार रुपये का इनाम भी दिया। साथ ही, जरूरत पड़ने पर मदद का आश्वासन भी दिया है। इसी बीच, इंस्टेंट बॉलीवुड से ऑटो ड्राइवर ने बातचीत करते हुए कहा, 'मैं मांग तो नहीं रहा, लेकिन अगर उनकी ऑटो रिक्शा देने की इच्छा होगी, तो ले लूंगा।'
अबतक कितना इनाम मिला?
हालांकि, मैंने किसी भी चीज के लिए कभी कुछ नहीं कहा है। न ही जो मैंने किया है, उसके लिए कोई लालच कर रहा हूं कि कुछ मिले। आपको बता दें कि सैफ की मदद करने के लिए ऑटो ड्राइवर को सबसे पहले सोशल वर्कर फैजान अंसारी ने 11 हजार का इनाम दिया था। हाल ही में सिंगर मीका सिंह ने 1 लाख रुपये इनाम के तौर पर देने का ऐलान कर दिया है।
ये भी पढ़ें: 'सैफ एक कचरा, बांग्लादेशी उठा नहीं पाए', महाराष्ट्र के मंत्री ने दिया विवादित बयान, वायरल हुआ वीडियो












Click it and Unblock the Notifications