'सैफ एक कचरा, बांग्लादेशी उठा नहीं पाए', महाराष्ट्र के मंत्री ने दिया विवादित बयान, वायरल हुआ वीडियो
Nitesh Rane on Saif Ali Khan: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने अभिनेता सैफ अली खान के अस्पताल से जल्दी डिस्चार्ज होने पर हैरानी जताई है। उन्होंने उनके अस्पताल से जल्दी डिस्चार्ज होने और हमले को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे एक्टिंग करार दिया है।
राणे ने सैफ पर हुए हमले को लेकर सवाल उठाते हुए कहा, "क्या सैफ अली खान को सच में चाकू मारा गया था या यह सिर्फ एक्टिंग थी?" उनका दावा था कि सैफ अस्पताल से बाहर आते वक्त नाचते हुए नजर आए।

मुंबई में बांग्लादेशियों की घुसपैठ का आरोप
राणे ने मुंबई में बांग्लादेशी घुसपैठ पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, "पहले ये लोग चौराहों पर खड़े होते थे, अब ये घरों में घुसने लगे हैं। सैफ के घर पर हमला इसी का उदाहरण है। अच्छा हुआ, इस कचरे को साफ किया गया।"
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan: सैफ अली खान की 15000 करोड़ की संपत्ति सरकार करेगी जब्त, जानें क्या हुई बात
#WATCH | Pune: Maharashtra Minister Nitesh Rane says, "Look at what Bangladeshis are doing in Mumbai. They entered Saif Ali Khan's house. Earlier they used to stand at the crossings of the roads, now they have started entering houses. Maybe he came to take him (Saif) away. It is… pic.twitter.com/XUBwpwQ6RQ
— ANI (@ANI) January 23, 2025
सैफ को बताया कचरा
ANI पर जारी एक वीडियो में, एक रैली में नितेश राणे ने कहा, "देखिए मुंबई में बांग्लादेशी क्या कर रहे हैं। वे सैफ अली खान के घर में घुस गए। पहले वे सड़कों के चौराहे पर खड़े होते थे, अब वे घरों में घुसने लगे हैं। शायद वे उसे (सैफ को) ले जाने आए थे। यह अच्छा है, कचरा हटा दिया जाना चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा, "मैंने देखा कि जब वह अस्पताल से बाहर आए, तो मुझे शक हुआ कि उसे चाकू मारा गया था या वह एक्टिंग कर रहा था। वह चलते समय नाच रहा था। जब भी शाहरुख खान या सैफ अली खान जैसे किसी खान को चोट लगती है, तो हर कोई इसके बारे में बात करना शुरू कर देता है। जब सुशांत सिंह राजपूत जैसे हिंदू अभिनेता को प्रताड़ित किया जाता है, तो कोई भी कुछ कहने के लिए आगे नहीं आता है।"
हिंदू कलाकारों के साथ भेदभाव का आरोप
राणे ने सैफ अली खान और शाहरुख खान जैसे कलाकारों को लेकर हो रही चर्चाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "जब भी इन पर कोई घटना होती है, सब बातें करते हैं। लेकिन जब सुशांत सिंह राजपूत जैसे हिंदू कलाकार को प्रताड़ित किया जाता है, तो कोई सामने नहीं आता।"
नेताओं पर साधा राणे ने निशाना
राणे ने सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड जैसे नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये नेता केवल सैफ अली खान, शाहरुख खान और नवाब मलिक जैसे लोगों की चिंता करते हैं। उन्होंने सवाल किया, "क्या कभी किसी हिंदू कलाकार की चिंता की गई है?"
जनता से राणे की अपील
मंत्री ने जनता से इन मुद्दों पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
सैफ पर 16 जनवरी को हुआ था हमला
बता दें, 16 जनवरी की रात सैफ अली खान के घर में चोरी के इरादे से घुसे एक व्यक्ति ने उनपर हमला कर दिया था। हमले में सैफ को गंभीर चोंटें आईं थी। उनकी न्यूरो सर्जरी 6 घंटे तक चली थी। सैफ अब ठीक हैं और अपने घर वापस आ गए हैं।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan: घर लौटते ही सैफ अली खान ने उठाया ये बड़ा कदम, अब इस एक्टर की एजेंसी करेगी 'नवाब' की सुरक्षा












Click it and Unblock the Notifications